पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया एयरस्ट्राइक, 15 की मौत, तालिबान लेगा बदला

Pakistan airstrikes on Afghanistan : तालिबान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान ने 24 दिसंबर की रात को एयर स्ट्राइक किया है. इस हमले के खिलाफ तालिबान ने जवाबी कार्रवाई करने की घोषणा की है.

Pakistan airstrikes on Afghanistan : पाकिस्तान ने 24 दिसंबर की रात को तालिबान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक किया. इस एयर स्ट्राइक में 15 लोगों के मारे जाने की सूचना है.जानकारी के अनुसार इस हमले में सात गांवों को निशाना बनाया गया है. आशंका है कि इस हमले में मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है.

अफगानिस्तान ने बताया संप्रभुता का उल्लंघन

पाकिस्तान द्वारा उठाए गए इस कदम पर तालिबान ने तीव्र प्रतिक्रिया दी है और इसे अफगानिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन बताया है. तालिबान ने कहा है कि वह कसम खाते हैं कि वे पाकिस्तान की इस कार्रवाई का जवाब देंगे. पाकिस्तान द्वारा किए गए इस एयरस्ट्राइक से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच संबंध और नाजुक स्थिति में पहुंच जाएंगे.

विश्व की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान ने तालिबान के ठिकानों को बनाया है निशाना

पाकिस्तान ने एक सख्त कदम उठाते हुए तालिबान के ठिकानों पर हमला किया है.पाकिस्तान ने तालिबान के प्रशिक्षण कैंप पर हमला किया और उसे नष्ट कर दिया है.अफगानिस्तानी मीडिया से जो जानकारी मिली है उसके अनुसार पाकटिका प्रांत के बरमल जिले में पाकिस्तानी हमले की वजह से महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है. खामा प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान ने 24 दिसंबर की रात को हुए सात गांवों पर हमला किया, जिसमें लामन भी शामिल है. हमले के बाद क्षेत्र में तनाव है और बचाव कार्य जारी है.

पाकिस्तान ने नहीं की हमले की पुष्टि

अफगानिस्तान पर हुए हमले की पाकिस्तानी अधिकारियों ने पुष्टि नहीं की है. लेकिन इस एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है.अफगानिस्तान ने भी पाकिस्तान पर पूर्व में हमले किए है, जिसके बाद पाकिस्तान ने यह एयरस्ट्राइक की है.

Also Read :देश में क्रिसमस का जश्न, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, वीडियो शेयर किया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajneesh anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >