पाकिस्तान करेगा भारत पर हमला? बिलावल भुट्टो ने दी धमकी

Pakaistan May Attack India : बिलावल भुट्टो ने चेतावनी दी कि अगर भारत सिंधु जल संधि के तहत पाकिस्तान का जल हिस्सा रोकता है तो युद्ध हो सकता है. उन्होंने इसे अवैध बताया और भारत पर आतंकवाद व FATF दबाव को राजनीतिक हथियार बनाने का आरोप लगाया. साथ ही, बातचीत की आवश्यकता भी जताई.

Pakaistan May Attack India :पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने भारत को धमकी दी है. उन्होंने कहा कि अगर भारत सिंधु जल संधि (आईडब्ल्यूटी) के तहत इस्लामाबाद को उसके हिस्से का पानी देने से इनकार करता है तो पाकिस्तान युद्ध की ओर बढ़ जाएगा. पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के प्रमुख बिलावल ने कहा कि अगर भारत पानी देने से इनकार करता है तो हमें फिर से युद्ध छेड़ना पड़ेगा. संसद में बोलते हुए बिलावल ने भारत के कदम को खारिज कर दिया और संधि के अवैध निलंबन को लेकर जवाबी कार्रवाई की धमकी दी.

पानी रोकने की धमकी अवैध: बिलावल भुट्टो

बिलावल भुट्टो ने सिंधु बेसिन की छह नदियों का जिक्र किया. उन्होंने कहा, “भारत के पास दो विकल्प हैं. पानी को उचित रूप से साझा करना, या हम सभी छह नदियों से पानी की आपूर्ति करेंगे.” उन्होंने आगे कहा, भारत का दावा है कि सिंधु जल संधि समाप्त हो गई है, और यह स्थगित है. सबसे पहले, यह अवैध है, क्योंकि आईडब्ल्यूटी स्थगित नहीं है, यह पाकिस्तान और भारत पर बाध्यकारी है, लेकिन पानी रोकने की धमकी संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुसार अवैध है.”

अमित शाह के बयान से बिलबिलायाए बिलावल भुट्टो

बिलावल भुट्टो की यह टिप्पणी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उस घोषणा के कुछ दिनों बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत 1960 के जल-बंटवारे समझौते को कभी बहाल नहीं करेगा, जिसे नई दिल्ली ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद स्थगित कर दिया था. इस हमले में 26 लोग मारे गए थे. शाह के इस बयान के बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की तीखी प्रतिक्रिया आई.

हालांकि, बिलावल ने बातचीत और सहयोग पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा, “अगर भारत और पाकिस्तान बातचीत करने से इनकार करते हैं और आतंकवाद पर कोई समन्वय नहीं होता है, तो दोनों देशों में हिंसा बढ़ेगी.” उन्होंने भारत पर राजनीतिक उद्देश्यों के लिए आतंकवाद को हथियार बनाने का आरोप लगाया. बिलावल ने दावा किया कि भारत ने वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) के मोर्चे पर पाकिस्तान को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की. उन्होंने आरोप लगाया, “ऐसे समय में जब पाकिस्तान एफएटीएफ की ग्रे सूची से सफलतापूर्वक सफेद सूची में चला गया था, भारत ने झूठे आख्यानों और कूटनीतिक दबाव का उपयोग करके हमें ग्रे सूची में वापस खींचने का हर संभव प्रयास किया.”

अंतरराष्ट्रीय समर्थन का भी हवाला बिलावल ने दिया

बिलावल ने कश्मीर पर अंतरराष्ट्रीय समर्थन का भी हवाला दिया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान इस मुद्दे को वैश्विक स्तर पर उठाने में सफल रहा. उन्होंने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इस विवाद पर मध्यस्थता करने की इच्छा का हवाला दिया. पहलगाम हमले के जवाब में भारत ने न केवल सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया. बल्कि ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को सबक भी सिखाया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >