North Korea Missile: उत्तर कोरिया ने फिर किया लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण, तनाव बढ़ने के आसार

उत्तर कोरिया ने इससे पहले मंलवार को अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन करते हुए अपने पूर्वी जलक्षेत्र की ओर कम दूरी तक मार करने वाली दो बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया था. दक्षिण कोरिया और अमेरिका की सेनाओं ने सोमवार से अपना सबसे बड़ा संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू किया है.

उत्तर कोरिया ने एक और लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है. जिसके बाद तनाव बढ़ने की आशंका बढ़ गयी है. सियोल ने कहा है कि उत्तर कोरिया ने एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल दागी है. जबकि दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति संबंधों को बढ़ावा देने के लिए टोक्यो जा रहे हैं.

दक्षिण कोरिया की सेना ने बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण जानकारी दी

दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने बताया, हमारी सेना ने प्योंगयांग में सुनान क्षेत्र के आसपास से दागी गई एक लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का पता लगाया.

दो दिन पहले उत्तर कोरिया ने किया था दो बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण

उत्तर कोरिया ने इससे पहले मंलवार को अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन करते हुए अपने पूर्वी जलक्षेत्र की ओर कम दूरी तक मार करने वाली दो बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया था. दक्षिण कोरिया और अमेरिका की सेनाओं ने सोमवार से अपना सबसे बड़ा संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू किया है. उत्तर कोरिया की ओर से यह मिसाइल परीक्षण इसी सैन्य अभ्यास के मद्देनजर किया गया है.

Also Read: अमेरिका और दक्षिण कोरिया पर हमला करेगा उत्तर कोरिया ? किम जोंग उन की बहन ने कह दी ये बात

दक्षिण कोरिया और अमेरिका के संयुक्त सैन्य अभ्यास का जवाब है मिसाइल परीक्षण : उत्तर कोरिया

उत्तर कोरिया का मानना है कि यह संयुक्त सैन्य अभ्यास उस पर आक्रमण करने की योजना का पूर्वाभ्यास है. उत्तर कोरिया ने सोमवार को कहा था कि उसने इस संयुक्त सैन्य अभ्यास के विरोध में पनडुब्बी से प्रक्षेपित क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया है.

उत्तर कोरिया के निशाने पर दक्षिण कोरिया

मिसाइलों का परीक्षण दक्षिण कोरिया को निशाना बनाने के उद्देश्य से किया गया है, जहां करीब 28 हजार अमेरिकी सैनिक तैनात हैं. दक्षिण कोरिया की सेना ने मिसाइल परीक्षण को एक गंभीर रूप से उकसाने वाली घटना करार देते हुए कोरियाई प्रायद्वीप की स्थिरता के लिए खतरा बताया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >