Nikita Casap: ट्रंप को मारने की साजिश कर रहा था 17 साल का छात्र, पहले मां-बाप को बनाया शिकार

Nikita Casap: अमेरिका के निवासी निकिता कासैप को अपने माता-पिता की हत्या और डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है. निकिता पर आरोप है कि वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मारकर उनकी सरकार को गिराने की साजिश कर रहा था.

Nikita Casap: अमेरिका के विस्कॉन्सिन राज्य से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 17 वर्षीय निकिता कासैप नाम के लड़के पर अपने ही माता-पिता की हत्या करने और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है. इस मामले का पता तब चला जब निकिता के परिजनों ने फरवरी के महीने में पुलिस में शिकायत दर्ज की.

दरअसल, बहुत दिनों से निकिता के पिता काम पर नहीं गए थे और निकिता भी 2 हफ्तों से गायब थी. जिससे परेशान परिवार वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. शिकायत मिलने के बाद जब पुलिस 28 फरवरी को निकिता के घर जांच के लिए पहुंची, तो उन्हें घर के अंदर निकिता की मां और पिता की लाश मिली. जिसके बाद निकिता को मार्च के महीने में अपनी मां तातियाना कासैप और सौतेले पिता डोनाल्ड मेयर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया.

डोनाल्ड ट्रंप को मारने की कर रहा था साजिश

पुलिस ने निकिता को ‘कैनसस’ में एक ट्रैफिक चेक के दौरान गिरफ्तार किया. निकिता को जब गिरफ्तार किया गया, तब उसके पास से हथियार, 14,000 डॉलर कैश और एक पासपोर्ट मिला. पुलिस ने जब जांच आगे बढ़ाई, तब उन्हें उसके पास से एक तीन पन्नों वाला एक घोषणा पत्र मिला, जिसमें ट्रंप की हत्या और सरकार गिराने की बात लिखी हुई थी. इसके अलावा हिटलर की तारीफें और नस्लभेद की बातें भी लिखी हुई थीं.

घोषणा पत्र में क्या लिखा हुआ था?

पत्र में लिखा था कि अगर ट्रंप और उप राष्ट्रपति को मार दिया जाए, तो सरकार में हड़कंप मच जाएगा. इसके अलावा हिटलर के नाम के नारे लगाते हुए उसने लिखा “Hail Hitler, Hail The White Race.” इसके अलावा निकिता के फोन में “नौ कोणों का आदेश” नाम के एक चरमपंथी नाजी संगठन से जुड़ा दस्तावेज भी मिला.

निकिता को किस दिन कोर्ट में पेश किया जाएगा?

निकिता को 9 तरह के गंभीर आरोप लगने के बाद उसे Waukesha County के जेल में भेज दिया गया है. अमेरिका के कोर्ट में 7 मई को निकिता को पेश किया जाएगा. उसके नाम पर पहली डिग्री हत्या, आतंकवादी साजिश और अमेरिका के राष्ट्रपति की हत्या की योजना बनाने के मामले दर्ज हैं.

यह भी पढ़े: Bangladesh News : बांग्लादेश मरीजों को इलाज के लिए क्यों भेज रहा है पाकिस्तान? वजह  कर देगी हैरान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >