उस देश में मादुरो को पकड़े जाने का जश्न मना रहे 60 लोग गिरफ्तार, जहां पति राष्ट्रपति तो पत्नी उपराष्ट्रपति, दोनों मादुरो के कट्टर दोस्त

Nicaragua Arrests People Cheering US Capture of Nicolas Maduro: लैटिन अमेरिकी देश निकारागुआ की सरकार ने कम से कम 60 लोगों को गिरफ्तार किया, जिन पर आरोप है कि वे अमेरिकी बलों द्वारा वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो की गिरफ्तारी का समर्थन कर रहे थे या इस पर खुशी जता रहे थे. NGO ब्लू एंड व्हाइट मॉनिटरिंग के अनुसार ये गिरफ्तारियां मनमानी हैं और बिना न्यायिक आदेश के राय, सोशल मीडिया पोस्ट या निजी जश्न के आधार पर की गईं. यह गिरफ्तारी “स्टेट अलर्ट” के तहत हुई है. इस साल की शुरुआत में वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को कराकस से गिरफ्तार कर न्यूयॉर्क ले जाया गया.

Nicaragua Arrests People Cheering US Capture of Nicolas Maduro: लैटिन अमेरिका में राजनीतिक तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. हाल की घटनाओं ने इस क्षेत्र में मानवाधिकार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर और भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. निकारागुआ में हाल ही में हुई गिरफ्तारी इस चिंता को और बढ़ा रही है. निकारागुआ की सरकार ने कम से कम 60 लोगों को गिरफ्तार किया है. इन पर आरोप है कि वे अमेरिकी बलों द्वारा वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के समर्थन में थे या इस घटना पर खुशी जता रहे थे. निकारागुआ के राष्ट्रपति डैनियल ओर्टेगा और उनकी पत्नी व उपराष्ट्रपति रोसारियो मुरिलो मादुरो के करीबी सहयोगी माने जाते हैं.

द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, मानवाधिकार पर नजर रखने वाली NGO ब्लू एंड व्हाइट मॉनिटरिंग ने कहा कि मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस की गिरफ्तारी के बाद कम से कम 60 मनमानी गिरफ्तारियां हुई हैं. शुक्रवार तक 49 लोग बिना किसी कानूनी जानकारी के हिरासत में थे, जबकि नौ लोगों को रिहा किया गया और तीन को अस्थायी रूप से रोका गया. संगठन ने बताया कि यह दमन केवल राय व्यक्त करने, सोशल मीडिया पोस्ट या निजी तौर पर जश्न मनाने पर आधारित है सरकारी प्रचार को न दोहराने की वजह से किया गया है. यह कार्रवाइयां बिना किसी न्यायिक आदेश के की जा रही हैं.

स्टेट अलर्ट के तहत की गई कार्रवाई

निकारागुआ की स्थिति पर नजर रखने वाले अखबार कॉन्फिडेंसियल के अनुसार, ये गिरफ्तारियां “स्टेट अलर्ट” के तहत की गईं, जिसे मादुरो की गिरफ्तारी के तुरंत बाद रोसारियो मुरिलो ने लागू किया था. इस अलर्ट के बाद मोहल्लों और सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ा दी गई. वहीं, अखबार ला प्रेंसा ने कहा कि ये गिरफ्तारियां अमेरिकी कार्रवाई के समर्थन में किए गए पोस्ट्स की वजह से हुईं. 

ट्रंप के बयान के बाद हुई गिरफ्तारी

ध्यान देने वाली बात यह है कि यह कार्रवाई उस बयान के एक दिन बाद हुई, जिसमें ट्रंप ने वेनेजुएला पर दूसरी लहर की सैन्य कार्रवाई रद्द करने की घोषणा की थी. उन्होंने कहा कि कराकस प्रशासन अमेरिका के साथ तेल ढांचे को लेकर सहयोग कर रहा है और राजनीतिक कैदियों को रिहा कर रहा है. हालांकि, ट्रंप ने इस कथित सैन्य योजना का विस्तार नहीं बताया, लेकिन यह स्पष्ट किया कि कैरेबियन में अमेरिकी नौसेना की मौजूदगी बनी रहेगी, जिससे जरूरत पड़ने पर वेनेजुएला पर तुरंत कार्रवाई की जा सके.

मादुरो पर ड्रग तस्करी और हथियार रखने का आरोप

इस साल की शुरुआत में, 3 जनवरी को निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को वेनेजुएला की राजधानी कराकस से गिरफ्तार कर न्यूयॉर्क ले जाया गया था. वहां उन पर ड्रग और हथियारों से जुड़े मामलों में मुकदमा चल रहा है. इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के तेल भंडारों पर नियंत्रण का दावा किया और उनसे लाभ उठाने की योजना बनाई.

ये भी पढ़ें:-

यह भारत नहीं है… न्यूजीलैंड में फिर रोका गया सिख नगर कीर्तन, ब्रायन तमाकी ग्रुप ने लगाया घातक हथियार लहराने का आरोप

खौफ का नंगा नाच, इस देश के बीच पर लटकाए 5 मानव सिर, साथ मिली खूनी चेतावनी

ईरान के विरोध प्रदर्शनों में मरने वालों की संख्या 500 के पार, तेहरान की अमेरिका-इजरायल को धमकी, क्या तैयारी कर रहे ट्रंप-नेतन्याहू?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >