2000 सालों में पहली बार अमेरिका से चुने गए पोप, रॉबर्ट प्रीवोस्ट लियो 14वें के नाम से जाने जाएंगे

New Pope: कार्डिनल रॉबर्ट प्रीवोस्ट को वेटिकन के बिशप के सबसे प्रभावशाली कार्यालय का नेतृत्व करने के लिए चुना गया है. कैथोलिक चर्च के इतिहास के दो हजार साल के इतिहास में यह पहला मौका है जब कोई अमेरिकी पोप चुना गया है. पेरू में सेवा करते हुए अब तक अपना जीवन बिताने वाले 69 वर्षीय प्रीवोस्ट को लियो 14वें के नाम से जाना जाएगा.

New Pope: गुरुवार को वेटिकन स्थित सिस्टीन चैपल की चिमनी से उठते सफेद धुएं ने पूरी दुनिया को यह संकेत दिया कि कैथोलिक चर्च को नया पोप मिल गया है. स्थानीय मीडिया और वेटिकन न्यूज ने इसकी पुष्टि की और बताया कि कार्डिनल्स ने सर्वसम्मति से चर्च के नए धर्मगुरु का चुनाव कर लिया है. सेंट पीटर्स बैसिलिका की घंटियों की गूंज और लोगों की जोरदार तालियों ने इस पवित्र क्षण को और भी विशेष बना दिया.

वेटिकन न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में कहा, “यह खुशी का पल है, इंतजार खत्म हो गया है.” सेंट पीटर्स स्क्वायर में जुटी भारी भीड़ ने जैसे ही सफेद धुआं देखा, वहां मौजूद लोग खुशी से झूम उठे. यह धुआं संकेत देता है कि 133 कार्डिनल निर्वाचकों ने सर्वसम्मति से नया पोप चुन लिया है, जो अब जल्द ही बैसिलिका की मुख्य खिड़की पर आकर दुनिया को संबोधित करेंगे.

गौरतलब है कि यह प्रक्रिया बुधवार को शुरू हुई थी, जिसे ‘कॉन्क्लेव’ कहा जाता है. यह एक गुप्त और पवित्र प्रक्रिया होती है, जिसमें चर्च के वरिष्ठ धर्मगुरु यानी कार्डिनल्स नए पोप के चुनाव के लिए मतदान करते हैं. नए पोप के चयन के लिए दो-तिहाई से अधिक वोटों की आवश्यकता होती है.

हर वोटिंग राउंड के बाद मतपत्रों को जला दिया जाता है. अगर काले धुएं का गुबार उठता है तो इसका मतलब है कि सहमति नहीं बनी. वहीं सफेद धुएं का मतलब है कि नया पोप चुन लिया गया है. पिछले दो पोप भी दूसरे दिन ही चुने गए थे, और इस बार भी उसी परंपरा का पालन हुआ. चर्च अब नई उम्मीदों के साथ आगे बढ़ने को तैयार है, और दुनियाभर के कैथोलिक समुदाय की नजरें अब नए पोप के पहले संबोधन पर टिकी हुई हैं.

Also Read: India Pakistan War: भारत ने तबाह किये पाकिस्तान के ‘आंख-कान’, AWACS हुआ खाक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >