Nepal Plane Crash: चीन की मदद से बना था नेपाल का पोखरा एयरपोर्ट, 2 सप्ताह के अंदर बना विमान हादसे का गवाह

अन्नपूर्णा पर्वत श्रृंखला की पृष्ठभूमि में निर्मित, पोखरा हवाई अड्डे का आधिकारिक उद्घाटन एक जनवरी, 2023 को किया गया था. यह महत्वपूर्ण परियोजना चीन के ‘बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव’ (बीआरआई) सहयोग का हिस्सा थी.

नेपाल में पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन दो सप्ताह पहले देश के नवनियुक्त प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ द्वारा किया गया था और इसका निर्माण चीन की सहायता से किया गया था. इसी हवाई अड्डे पर एक विमान रविवार को उतरते समय दु्र्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 72 व्यक्ति सवार थे.

1 जनवरी 2023 को हुआ था पोखरा एयरपोर्ट का उद्घाटन

अन्नपूर्णा पर्वत श्रृंखला की पृष्ठभूमि में निर्मित, पोखरा हवाई अड्डे का आधिकारिक उद्घाटन एक जनवरी, 2023 को किया गया था. यह महत्वपूर्ण परियोजना चीन के ‘बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव’ (बीआरआई) सहयोग का हिस्सा थी.

नेपाल सरकार ने 2016 में चीन के साथ किया था 21.59 करोड़ डॉलर का समझाौता

समाचार पत्र ‘काठमांडू पोस्ट’ के मुताबिक, नेपाल सरकार ने हवाई अड्डे के निर्माण के लिए मार्च 2016 में चीन के साथ कम ब्याज दर पर 21.59 करोड़ डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए थे. पिछले साल, चीन के पूर्व विदेश मंत्री वांग यी ने पोखरा क्षेत्रीय अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को नेपाल के तत्कालीन प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा को बालुवाटार में आयोजित एक शिष्टाचार भेंट के दौरान सौंपा था.

Also Read: Nepal Air Crash: 76 साल, 96 विमान दुर्घटनाएं, 800+ मौत! क्या नेपाल के ऊंचे पहाड़ कर लेते हैं विमान का शिकार?

पोखरा एयरपोर्ट विमान हादसे में गयी 68 लोगों की जान

पोखरा में रविवार को हवाई अड्डे पर उतरने के दौरान पांच भारतीयों समेत 72 लोगों को लेकर जा रहा एक नेपाली यात्री विमान रविवार को नदी घाटी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें कम से कम 68 लोगों की मौत हो गई. नेपाल के नागर विमानन प्राधिकरण (सीएएएन) के अनुसार, यति एयरलाइंस के 9एन-एएनसी एटीआर-72 विमान ने काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से पूर्वाह्न 10:33 बजे उड़ान भरी. पोखरा हवाई अड्डे पर उतरते वक्त विमान पुराने हवाई अड्डे और नए हवाई अड्डे के बीच सेती नदी के तट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >