नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल को आया हार्ट अटैक, हुई एंजियोप्लास्टी

सूत्र के अनुसार, सुबह नेपाल के राष्ट्रपति ने सीने में दर्द की शिकायत की और उन्हें अस्पताल ले जाया गया. उन्हें फिलहाल अस्पताल के वीआईपी केबिन नंबर 6 बेड नंबर 254 में रखा गया है. मालूम हो मंगलवार को अस्पताल में भर्ती होने से पहले राष्ट्रपति ने शनिवार को भी चेकअप कराया था.

नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल को दिल का दौरा पड़ा है. उन्हें मंगलवार सुबह काठमांडू के शहीद गंगालाल राष्ट्रीय हृदय केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां 78 वर्षीय राष्ट्रपति की एंजियोप्लास्टी करायी गयी.

नेपाल के राष्ट्रपति ने सीने में दर्द की शिकायत की उसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया

सुबह नेपाल के राष्ट्रपति ने सीने में दर्द की शिकायत की और उन्हें अस्पताल ले जाया गया. उन्हें फिलहाल अस्पताल के वीआईपी केबिन नंबर 6 बेड नंबर 254 में रखा गया है. मालूम हो मंगलवार को अस्पताल में भर्ती होने से पहले राष्ट्रपति ने शनिवार को भी चेकअप कराया था.

इसी साल अप्रैल में दिल्ली एम्स में हो चुका है नेपाल के राष्ट्रपति का इलाज

गौरतलब है कि इससे पहले अप्रैल में नेपाल के राष्ट्रपति पौडेल को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में इलाज के लिए एयरलाइंस की उड़ान से नयी दिल्ली लाया गया था. उन्हें पहले नेपाल के काठमांडू स्थित त्रिभुवन यूनिवर्सिटी टीचिंग हॉस्पिटल (टीयूटीएच) में उनका चार दिनों तक इलाज हुआ था. उसके बाद उन्हें वहां से बेहतर इलाज के लिए दिल्ली एम्स रेफर कर दिया गया था.

Also Read: नए संसद भवन में अखंड भारत की भित्ति चित्र पर विवाद, पाक-नेपाल के बाद बांग्लादेश ने जताया ऐतराज

राष्ट्रपति के फेफड़ों में संक्रमण पाया गया था

मालूम हो पिछले दिनों जब नेपाल के राष्ट्रपति को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, तो उस समय चेकअप के दौरान डॉक्टरों ने उनके फेफड़ों में एक संक्रमण पाया. उसके बाद वो लगातार दवा भी ले रहे थे. गौरतलब है कि 13 मार्च को, नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राम चंद्र पौडेल ने नेपाली राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >