Nepal Plane Crash Video: फेसबुक लाइव में दिखा नेपाल विमान हादसे का खौफनाक मंजर, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हादसे के कथित वीडियो में विमान के दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी घाटी में गिरने से पहले इसके अगले हिस्से को ऊपर की तरफ उठते और फिर पंखों को बाईं तरफ झुकते देखा जा सकता है. वीडियो से स्पष्ट है कि हादसे के समय आसमान साफ था और मौसम खराब नहीं था.

नेपाल के पोखरा हवाई अड्डे पर विमान हादसे में अबतक कुल 68 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि बचाव कार्य में जुटे एक अधिकारी ने बताया कि सर्च ऑपरेशन में अबतक किसी को भी जिंदा नहीं निकाला जा सका है. विमान में कुल 72 लोग सवार थे. जिसमें पांच भारतीय भी थे, जिसमें यूपी गाजीपुर के चार लोग शामिल थे. हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जो की यात्री के द्वारा फेसबुक लाइव किया गया था.

फेसबुक लाइव में दिखा नेपाल प्लेन क्रैश का खौफनाक मंजर

सोशल मीडिया पर नेपाल प्लेन क्रैश का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. हादसे से पहले किसी यात्री ने फेसबुक लाइव किया था. सोशल मीडिया पर वायरल हादसे के कथित वीडियो में विमान के दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी घाटी में गिरने से पहले इसके अगले हिस्से को ऊपर की तरफ उठते और फिर पंखों को बाईं तरफ झुकते देखा जा सकता है. वीडियो से स्पष्ट है कि हादसे के समय आसमान साफ था और मौसम खराब नहीं था.

नेपाल विमान हादसे में यूपी के चार लोगों की गयी जान

नेपाल में हुए विमान हादसे की वजह से मारे गए लोगों में चार उत्तर प्रदेश स्थित गाजीपुर जिले के निवासी थे. जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने बताया, नेपाल में हुए विमान हादसे में गाजीपुर के रहने वाले सोनू जायसवाल, अनिल राजभर, अभिषेक कुशवाहा और विशाल शर्मा भी शामिल हैं. वे कासिमाबाद तहसील के विभिन्न गांवों के रहने वाले थे. अखौरी ने बताया, हम दूतावास के संपर्क में भी हैं. नेपाल में बचाव कार्य जारी है.


Also Read: Nepal Plane Crash: चीन की मदद से बना था नेपाल का पोखरा एयरपोर्ट, 2 सप्ताह के अंदर बना विमान हादसे का गवाह

नेपाल प्लेन क्रैश पिछले 30 साल में हुए सबसे भीषण हादसों में से एक

गौरतलब है कि नेपाल में पिछले 30 साल में हुए सबसे भीषण हादसों में से यह एक है. यह यात्री विमान पोखरा हवाई अड्डे पर उतरते समय रविवार को नदी घाटी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे कम से कम 68 लोगों की मौत हो गई. विमान में पांच भारतीय नागरिकों समेत 72 लोग सवार थे. नेपाल के नागर विमानन प्राधिकरण (सीएएएन) ने बताया कि यति एअरलाइन के 9एन-एएनसी एटीआर-72 विमान ने पूर्वाह्न 10 बजकर 33 मिनट पर काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी. पोखरा हवाई अड्डे पर उतरते वक्त विमान पुराने हवाई अड्डे और नये हवाई अड्डे के बीच सेती नदी के तट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >