Nepal Avalanche: नेपाल के माउंट मानसलू में एक बार फिर हुआ हिमस्खलन, शेरपा ने शेयर किया भयावह वीडियो

माउंट मानसलू के आधार शिविर में हिमस्खलन की चपेट में आने से एक भारतीय पर्वतारोही की मौत हो गई थी. वहीं, 12 से अधिक लोग घायल हो गए थे. हिमस्खलन उस समय हुआ जब पर्वतारोही उच्च शिविरों में रसद (लॉजिस्टिक) ला रहे थे.

नेपाल के माउंट मानसलू में हिमस्खलन होने की सूचना मिल रही है. समाचार एजेंसी एएनाई ने हिमस्खलन का एक वीडियो जारी किया है. वीडियो में हिमस्खलन बेस कैंप से टकराता देखा जा सकता है. यह वीडियो शेरपा तासी लक्पा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है. बताते चले कि, पिछले हफ्ते भी माउंट मानसलू में हिमस्खलन की घटना हुई थी. जिसमें दो पर्वातारोहियों की मौत हो गई थी.

इससे पहले माउंट मानसलू के आधार शिविर में हिमस्खलन की चपेट में आने से एक भारतीय पर्वतारोही की मौत हो गई थी. वहीं, 12 से अधिक लोग घायल हो गए थे. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हिमस्खलन माउंट मानसलू के चौथे शिविर के ठीक नीचे के मार्ग पर उस समय हुआ जब पर्वतारोही उच्च शिविरों में रसद (लॉजिस्टिक) ला रहे थे.

एक पर्वतारोही की मौत, 12 घायल

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक घायलों में भारतीय पर्वतारोही बलजीत कौर शामिल थे. जबकि मृतक की पहचान पर्वतारोहण सहायक अनूप राय के तौर पर की गयी है. मीडिया रिपोर्ट ने बताया कि सेवन समिट ट्रैक्स, सातोरी एडवेंचर, इमेजिन नेपाल ट्रेक्स, एलीट एक्सपीडिशन और 8के एक्सपीडिशन के शेरपा पर्वतारोही और अन्य इस हिमस्खलन में घायल हो गए. खबर के अनुसार, 8के अभियान से संबद्ध पेम्बा शेरपा ने कहा कि भारतीय पर्वतारोही बलजीत कौर और उनके शेरपा गाइड दोनों को मामूली चोटें आईं थी.

Also Read: उत्तराखंड के चमोली हिमस्खलन मामले में झारखंड के श्रमिकों का बुधवार को पहुंचेगा शव, हेमंत सरकार के संपर्क में है चमाेली प्रशासन
खराब मौसम बना कारण

माउंट मानसलू पर हिमस्खलन के बाद बचाव अभियान चलाया गया. पर्वतारोहियों को विभिन्न हेलीकॉप्टर सेवाओं के माध्यस से अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं, अधिकारियों की माने तो माउंट मानसलू आधार शिविर में खराब मौसम के कारण बचाव दल के प्रयासों में इन दिनों बाधा आ रही है.

(भाषा- इनपुट के साथ)

Also Read: उत्तराखंड : त्रिशूल पर्वत पर हिमस्खलन से नौसेना के तीन अधिकारी समेत चार की मौत, दो शवों की तलाश जारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Piyush Pandey

Senior Journalist, tech enthusiast, having over 10 years of rich experience in print and digital journalism with a good eye for writing across various domains.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >