Breaking News: नेपाल के काठमांडू में बड़ा विमान हादसा, 18 की मौत

Kathmandu plane crash: नेपाल की राजधानी काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट में एक बड़ा विमान हादसा हो गया है।

Kathmandu plane crash: नेपाल की राजधानी काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट में एक बड़ा विमान हादसा हो गया है. टेकऑफ के दौरान सौर्य एयरलाइंस का टायर फिसल गया. विमान में चालक समेत 19 यात्री सवार थे. राहत बचाव का काम जारी है. अबतक विमान से 18 यात्रियों के शव निकाले जा चुके हैं.

विमान में सवार थे 19 लोग

सौर्य एयरलाइंस का ये विमान नेपाल की राजधानी काठमांडू से पोखरा को उड़ान भर रही थी. इसी दौरान विमान हादसे का शिकार हो गया. इसमें चालक समेत कुल 19 लोग सवार थे. ये विमान हादसा सुबह के लगभग 11 बजे हुआ.

18 की यात्रियों की मौत: नेपाल पुलिस

नेपाल पुलिस ने इस हादसे में 18 यात्रियों के मौत की पुष्टि की है. हादसे में घायल 1 यात्री का इलाज जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janardan pandey

जनार्दन पांडेय प्रभात खबर डिजिटल में रेजिडेंट एडिटर हैं. पिछले 14 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और न्यूज रूम, डिजिटल रणनीति और ऑडियंस ग्रोथ पर काम कर रहे हैं. इससे पहले वे अमर उजाला, न्यूज18 और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में नए प्रयोग, AI, सॉल्यूशन जर्नलिज्म और मीडिया इनोवेशन उनके पसंदीदा विषय हैं. साल 2024 में उन्हें एक्सचेंज4मीडिया के 40 अंडर 40 सम्मान से सम्मानित किया गया. वे इंडो जर्मन जर्नलिज्म कनेक्ट फेलो भी रह चुके हैं.

जनार्दन दो पुस्तकों के लेखक हैं. बिहार विधानसभा चुनाव पर लिखी उनकी पुस्तक 'बिहार जनादेश 2025: NDA की प्रचंड जीत की पूरी कहानी' और "Rewiring Trust in Journalism" हैंडबुक को व्यापक सराहना मिली. वे समय समय पर डिजिटल मीडिया, पत्रकारिता और बदलती तकनीक पर लिखते हैं और पत्रकारों को प्रशिक्षण भी देते हैं। 📩 संपर्क : janardan.pandey@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >