Video : बाढ़ का पानी उतरा तो सामने था दलदल, फंसे लोगों को नेपाली सेना ने ऐसे बचाया

Video : नेपाल में आई भीषण बाढ़ ने शहरों से लेकर गांवों तक भारी तबाही मचा दी है. तेज बहाव में कई पुल बह गए हैं, जिससे कई इलाकों का संपर्क टूट गया है. इस बीच बाढ़ की भयावहता दिखाने वाले कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं. नेपाली सेना ने भी राहत और बचाव अभियान से जुड़े कई वीडियो साझा किए हैं. इनमें से एक वीडियो में बाढ़ के बीच फंसे लोगों को सुरक्षित निकालते हुए जवान नजर आ रहे हैं.

Video : नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. तिब्बत सीमा के पास मध्य नेपाल के कई जिलों में बुधवार (26 अगस्त) को आई फ्लैश फ्लड से बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं. इसमें करीब 160 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 750 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं. इनमें 133 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं. राहत और बचाव टीमें लापता लोगों की तलाश में जुटी हैं. नेपाली आर्मी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है.

बाढ़ के बाद तबाही का मंजर दिखाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में कुछ लोग अपने घर में फंसे नजर आ रहे हैं और चारों तरफ दलदल का पानी फैला हुआ है. इसी बीच नेपाली सेना की टीम वहां पहुंचती है और राहत-बचाव में जुट जाती है. सेना के जवान फंसे लोगों को अपनी पीठ पर लादकर सुरक्षित जगह तक पहुंचाते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो को एक्स पर शेयर करते हुए नेपाली सेना ने लिखा, “नागरिकों की रक्षा करना हमारा पहला कर्तव्य है. जहां संकट, वहां नेपाली सेना.”


ये भी पढ़ें: नेपाल में आई फ्लैश फ्लड से बिहार में कितना बड़ा खतरा? सरकार कितनी तैयार, जानिए हर सवाल का जवाब

नेपाल के इन इलाकों में भारी तबाही

नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने संसद में बताया कि 26 अगस्त का स्थानीय समय के अनुसार सुबह 8:37 बजे तिब्बत में भूकंप आया. इसके महज तीन मिनट बाद अचानक बाढ़ की सूचना मिली. अधिकारियों को आशंका है कि भूकंप के झटकों से हिमनद टूट गया होगा, जिससे बाढ़ आई. भोटे कोशी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण तिब्बत सीमा से लगे नेपाल के रसुवा और धादिंग जिलों में भारी तबाही हुई.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >