Nepal Flood Video: नेपाल में अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही, 7 लोगों की मौत, 9 सुरक्षाकर्मी सहित 384 लोग लापता

Nepal Flood: चीन की सीमा से सटे रसुवा जिले से बहने वाली भोटेकोशी नदी में अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही मची है. न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है. नेपाल पर्यटन बोर्ड के अनुसार अब तक 384 लोग लापता हैं.

Nepal Flood: बुधवार सुबह करीब 9 बजे (स्थानीय समय) बाढ़ ने रसुवा जिले के मुख्य बाजार इलाके को अपनी चपेट में ले लिया. द काठमांडू पोस्ट के अनुसार, बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है. बुधवार दोपहर तक कम से कम 25 लोगों को बचाया जा चुका है. प्रधानमंत्री बालेनद्र शाह ने बाढ़ और सरकार की प्रतिक्रिया पर चर्चा के लिए एक बैठक भी बुलाई है.

नेपाल पुलिस, आर्म्ड पुलिस फोर्स और नेपाली सेना को राहत-बचाव कार्य में लगाया गया

'द काठमांडू पोस्ट' ने बताया कि नेपाल पुलिस, आर्म्ड पुलिस फोर्स और नेपाली सेना सहित सुरक्षा बलों को बड़े पैमाने पर तैनात किया गया है और खोज और बचाव कार्यों के लिए 14 हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल किया जा रहा है. इसके अलावा, नेपाल-चीन सीमा के पास तिमुरे में तैनात आर्म्ड पुलिस फोर्स के नौ जवान अभी लापता हैं.


ये भी पढ़ें: नेपाल में तबाही के बाद बिहार में गंडक का अलर्ट, NDRF- SDRF तैयार; इन जिलों पर खास नजर

अचानक आई बाढ़ से स्याप्रुबेसी समेत बाजार इलाके को नुकसान

रसुवा के मुख्य जिला अधिकारी नरेंद्र परियार ने ANI को फोन पर बताया, "रसुवा में अचानक आई बाढ़ से स्याप्रुबेसी समेत बाजार इलाके को नुकसान पहुंचा है. परियार ने आगे कहा, "यहां बारिश नहीं हुई है. यहां धूप खिली है. यह साफ नहीं है कि ऊपर की ओर ग्लेशियर फटा या क्या हुआ. बाढ़ अचानक आई. देखा गया है कि बाढ़ ने रिहायशी इलाकों को प्रभावित किया है."

नेपाल पर्यटन बोर्ड के अनुसार बाढ़ में लापता लोगों की सूची

पर्यटन एजेंसी (Tourism Agency)कुल यात्रीविदेशी नागरिकनेपाली नागरिकटिप्पणी (Remarks)
सम्राट टूर एंड ट्रैवल्स7159 (भारत)12
काठमांडू हॉलिडे टूर एंड ट्रैवल्स172 (1 ऑस्ट्रेलिया, 1 नीदरलैंड)15
लीफ हॉलिडे5546 (भारत)9
कैलाश जर्नी3126 (राष्ट्रीयता की पुष्टि होना बाकी)5
एक्सप्लोर वोकेशन77
ट्रेकर्स सोसाइटी9277 (राष्ट्रीयता की पुष्टि होना बाकी)15
रिचा टूर एंड ट्रैवल्स128 (राष्ट्रीयता की पुष्टि होना बाकी)4
फिशटेल टूर एंड ट्रैवल्स2720 (3 यूएसए, 17 मलेशिया)7
हिमालयन ग्लेशियर5237 (एनआरआई / NRI)15
अल्पाइन इको ट्रेक2016 (12 यूके, 4 दक्षिण अफ्रीका)4
कुल (Total)38429193

रसुवा, नुवाकोट, धाडिंग, गोरखा और चितवन जिलों के लोगों के लिए अलर्ट जारी

रसुवा जिला प्रशासन कार्यालय ने रसुवा, नुवाकोट, धाडिंग, गोरखा और चितवन जिलों के नदी किनारे वाले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी है. अधिकारियों ने त्रिशूली नदी के किनारे रहने वाले लोगों से सुरक्षित इलाकों में जाने की अपील की है क्योंकि बाढ़ का पानी नीचे की ओर बढ़ रहा है.

आपातकालीन सहायता के लिए टोल-फ्री नंबर जारी

  • टोल-फ्री नंबर 1234 पर संपर्क करने का अनुरोध किया गया है.
  • हॉटलाइन नंबर: 1144
  • टूरिस्ट पुलिस: 9851289445
  • निकटतम पुलिस या सुरक्षा अधिकारी, स्थानीय प्रशासन, ट्रैवल एजेंसी, गाइड या टूर ऑपरेटर को सूचित करें.
  • पर्यटकों से शांत रहने, जानकारी प्राप्त करते रहने और आधिकारिक सुरक्षा निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया गया है.

ये भी पढ़ें: Nepal Flood Video: बाढ़ से हाहाकार, तेज बहाव में बह गया पुल; तबाही का खौफनाक वीडियो वायरल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >