नेपाल में विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन के करीब 10 दिन बाद एक और चमत्कारी रेस्क्यू हुआ है. नुवाकोट जिले के बेत्रावती इलाके में मलबे में दबे चार मंजिला मकान से 60 वर्षीय चंडिका श्रेष्ठ को जिंदा बाहर निकाला गया. नेपाल के सशस्त्र पुलिस बल (APF) की टीम ने शनिवार को उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला.
मकान की ऊपरी मंजिल पर फंसी हुई थीं महिला
रिपोर्ट के मुताबिक, चंडिका श्रेष्ठ मकान की ऊपरी मंजिल पर फंसी हुई थीं. APF इंस्पेक्टर सुमन बीके के नेतृत्व वाली टीम ने उन्हें बाहर निकाला और उन्हें हेलिकॉप्टर से काठमांडू ले जाने की तैयारी की गई.
ये भी पढ़ें: Video: नेपाल के दार्चुला में अब भारी भूस्खलन, चौलानी नदी का बहाव प्रभावित, निचले इलाकों में अलर्ट
नेपाल में 26 अगस्त की भयावह बाढ़ और भूस्खलन के बाद हजारों लोग अब भी लापता हैं. इससे एक दिन पहले भी त्रिशूली-3A हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग से दो कर्मचारियों को 9 दिन बाद जिंदा निकाला गया था, जिससे अन्य लापता लोगों के जिंदा मिलने की उम्मीद बढ़ी है.
