Coronavirus की चपेट शाही परिवार के 150 सदस्य, आइसोलेशन में गए किंग सलमान और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान

कोरोना वायरस की चपेट में सऊदी शाह सलमान और क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान सहित लगभग 150 शाही सदस्य आ चुके हैं. कोरोना वायरस के हमले के बाद ऊदी शाह सलमान और क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान आइसोलेशन में चले गये हैं.

कोरोना वायरस की चपेट में सऊदी शाह सलमान और क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान सहित लगभग 150 शाही सदस्य आ चुके हैं. कोरोना वायरस के हमले के बाद ऊदी शाह सलमान और क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान आइसोलेशन में चले गये हैं.

किंग फैसल स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के डॉक्टर शाही परिवार के इलाज में लगे हुए हैं और अस्पताल 500 अतिरिक्त बेड तैयार कर रहा है क्योंकि वहां कोरोना का खतरा बढ़ गया है. अस्पताल ने बताया, ‘पूरे देश से आने वाले वीआईपी मरीजों के लिए व्यवस्था तैयार की जा रही है.’

अस्पताल ने डॉक्टरों को पूरी तरह सतर्क रहने का संदेश दिया है, जिसमें कहा गया है संक्रमित यहां आएंगे. सिर्फ आपात केस को ही देखा जाएगा जो शाही परिवार से जुड़ा हुआ है. सऊदी में इस वायरस की वजह से अब तक 44 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि 3,287 कोविड-19 से संक्रमित हैं.

कोरोना से दुनिया भर में 90 हजार से ज्यादा की मौत : दुनिया भर में कोरोना वायरस महामारी से बृहस्पतिवार (9 अप्रैल) को मृतकों की संख्या बढ़कर 91,830 पहुंच गई. यह जानकारी सरकारी सूत्रों से मिले आंकड़ों को एएफपी द्वारा जोड़ने पर सामने आई है। दुनिया के 192 देशों में इस संक्रमण के 1,563,847 घोषित मामले हैं. अबतक 345,849 लोग ठीक हो चुके हैं.

राष्ट्रीय अधिकारियों और विश्व स्वास्थ्य संगठन से इकट्ठा की गई जानकारी में शायद संक्रमणों की वास्तविक संख्या का केवल एक अंश दर्शाता है. कई देश सिर्फ गंभीर मामलों की जांच कर रहे हैं। इटली में सबसे ज्यादा मौत हुई हैं जहां 18,279 लोगों ने दम तोड़ा है, जबकि संक्रमण के 143,626 मामले हैं. स्पेन में संक्रमण के 152,446 मामले हैं जिनमें से 15,238 लोगों ने दम तोड़ दिया है.

अमेरिका में संक्रमितों की तादाद सबसे ज्यादा है, जहां इस बीमारी ने 15,826 लोगों की जान ले ली. वहीं 449,555 लोग संक्रमित हैं. फ्रांस में 10,869 लोगों की मौत हुई और 112,950 लोग विषाणु का शिकार हुए हैं, इसके बाद ब्रिटेन में 7,097 लोगों ने संक्रमण से दम तोड़ा है और पुष्ट मामलों की संख्या 60,733 है. चीन से यह संक्रमण शुरू हुआ था. वहां 3,335 मौत हुई हैं और 81,865 मामले हैं. 77,370 लोग इलाज के बाद ठीक हो गए. सोमालिया ने भी ऐलान किया है कि कोरोना वायरस से एक की मौत हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

Published by: Prabhat Khabar

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >