BRICS Summit के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक साथ नजर आए. तीनों नेताओं के एक-दूसरे का हाथ थामे हुए तस्वीर सामने आने के बाद यह पल चर्चा में है. एक ही फ्रेम में दुनिया की तीन बड़ी शक्तियों के नेताओं का इस तरह नजर आना कूटनीतिक तौर पर खास माना जा रहा है.
BRICS के बढ़ते वैश्विक महत्व की तस्वीर
BRICS का विस्तार होने के साथ समूह में दुनिया की कई बड़ी उभरती अर्थव्यवस्थाएं शामिल हैं. भारत इस मंच के जरिए Global South की भूमिका बढ़ाने और वैश्विक संस्थाओं में सुधार की वकालत करता रहा है. वहीं, मोदी-पुतिन-शी का यह एक साथ नजर आना BRICS के बढ़ते वैश्विक महत्व की तस्वीर पेश करता है.
ये भी पढ़ें: BRICS Summit 2026: पावर पिरामिड से पार्टनरशिप के प्लेटफॉर्म तक, PM मोदी ने रखा 20 साल का रोडमैप
BRICS अब सिर्फ ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका तक सीमित समूह नहीं है. इसके विस्तार के बाद इसमें कई अन्य देश भी शामिल हुए हैं, जिससे इसका आर्थिक और रणनीतिक प्रभाव बढ़ा है. समूह में दुनिया की बड़ी उभरती अर्थव्यवस्थाएं शामिल हैं और Global South के मुद्दों को वैश्विक मंच पर उठाना इसका प्रमुख फोकस है.
