पाकिस्तान के पास ओमान की खाड़ी में कंटेनर शिप पर मिसाइल अटैक! होर्मुज के करीब हमले से मचा हड़कंप

ओमान की खाड़ी में पाकिस्तान तट के पास एक कंटेनर शिप 'वेला नोवा' पर मिसाइल हमला हुआ है. यह घटना रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग पर सुरक्षा चिंताओं को बढ़ाती है.

ओमान की खाड़ी (Gulf of Oman) में पाकिस्तान के तट के पास एक कंटेनर शिप के मिसाइल अटैक किया गया है. हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, समुद्री सुरक्षा सूत्रों के हवाले से बताया कि पनामा के झंडे वाला कंटेनर जहाज वेला नोवा पाकिस्तान के तट से करीब 71 नॉटिकल मील दूर था, तभी उसे कथित तौर पर निशाना बनाया गया.

ओमान की खाड़ी रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण समुद्री क्षेत्र है. यह अरब सागर को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जोड़ता है. इसी समुद्री रास्ते से दुनिया के बड़े हिस्से का तेल और अन्य सामान गुजरता है. यह इलाका पाकिस्तान के ग्वादर जैसे महत्वपूर्ण बंदरगाहों के भी करीब है.

UKMTO को मिली सैन्य बलों से जुड़ी घटना की सूचना

ब्रिटेन के यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन्स (UKMTO) ने बताया कि 11 अगस्त 2026 को सुबह 7:15 बजे UTC पर उसे ओमान की खाड़ी में एक कंटेनर शिप और सैन्य बलों से जुड़ी घटना की सूचना मिली. हालांकि, UKMTO ने सैन्य बल की पहचान, जहाज का नाम या झंडा और घटना की पूरी प्रकृति नहीं बताई है. एजेंसी ने कहा कि मामले की जांच जारी है और जहाजों को क्षेत्र की बदलती सुरक्षा स्थिति को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

वेला नोवा को लेकर सामने आई जानकारी

ब्रिटिश समुद्री जोखिम प्रबंधन समूह हरावल और एक समुद्री सुरक्षा सूत्र ने अलग-अलग रॉयटर्स को बताया कि पनामा-फ्लैग वाला वेला नोवा कथित तौर पर मिसाइल से प्रभावित हुआ. घटना के पीछे किसका हाथ है और जहाज को कितना नुकसान हुआ, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें: बाब-अल-मंदेब में हूतियाें का हमला, कार्गो जहाज के 3 क्रू मेंबर्स की मौत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र गिरि

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >