VIDEO: पैसे दो, तभी उड़ेगा प्लेन! पायलट ने खुद को कॉकपिट में बंद कर किया हाई-वोल्टेज ड्रामा, यात्रियों में मचा हड़कंप

Mexico Pilot Protest: मेक्सिको सिटी एयरपोर्ट पर एक पायलट ने सैलरी न मिलने की वजह से टेक-ऑफ करने से मना कर दिया. वह खुद को कॉकपिट में बंद करके यात्रियों के सामने विरोध करने लगा. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, हालांकि एएफपी ने इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है. पायलट को हिरासत में ले लिया गया और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

Mexico Pilot Protest: कभी-कभी खबर ऐसी होती है, जो सीधे सिस्टम पर सवाल खड़े कर देती है. मेक्सिको सिटी में एक ऐसा ही मामला सामने आया, जहां एक पायलट ने यात्रियों से भरे विमान को उड़ाने से इनकार कर दिया. वजह साफ थी कि उसे कई महीनों से उसकी सैलरी और यात्रा खर्च नहीं मिला था. पायलट ने साफ कहा कि जब तक हमारा बकाया नहीं दिया जाएगा, यह प्लेन उड़ान नहीं भरेगा.

Mexico Pilot Protest in Hindi: कॉकपिट में खुद को बंद कर किया विरोध

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, पायलट ने विमान के कॉकपिट में खुद को बंद कर लिया और यात्रियों से खुलकर बात की. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वह कहता दिख रहा है कि वह यह कदम मजबूरी में उठा रहा है. पायलट ने यात्रियों से कहा कि मुझे आप लोगों के लिए बुरा लग रहा है, क्योंकि आप इसके लायक नहीं हैं. लेकिन मेरी मजबूरी है.

Mexico Pilot Protest Unpaid Salary Refused Flight Takeoff: पांच महीने की सैलरी नहीं मिली

पायलट ने बताया कि उसकी कंपनी ने उसे पिछले पांच महीनों से सैलरी नहीं दी, साथ ही यात्रा से जुड़े खर्च भी बकाया हैं. उसने कहा कि वह करीब तीन साल से इसी एयरलाइन में काम कर रहा है और आज तक उसने किसी भी उड़ान को अधूरा नहीं छोड़ा. पायलट ने यह भी बताया कि वह तीन बच्चों का पिता है और लगातार बिना वेतन काम करना उसके लिए मुश्किल हो गया था.

वीडियो हुआ वायरल

यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के जरिए सामने आया. स्थानीय अखबार Reforma समेत कई मीडिया संस्थानों ने इसे दिखाया. हालांकि, AFP (एजेंसी फ्रांस-प्रेस) ने कहा कि वह इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर सका. मेक्सिको सिटी के Benito Juarez International Airport प्रशासन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी कि करीब दोपहर 3 बजे (2100 GMT) एक “घटना” हुई है, जिसकी जांच सिविल एविएशन अथॉरिटी कर रही है. (Mexico Pilot Protest Unpaid Salary Refused Flight Takeoff in Hindi)

यह फ्लाइट मेक्सिको के मशहूर टूरिस्ट शहर कैनकून (Cancun) के लिए रवाना होने वाली थी. मेक्सिकन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पायलट को हिरासत में ले लिया गया है. सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से विमान से बाहर निकाल लिया गया. किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन सभी को काफी देर तक परेशानी और असमंजस का सामना करना पड़ा.

ये भी पढ़ें:

एपस्टीन फाइल्स में आयुर्वेद का जिक्र, 5 हजार साल पुरानी भारतीय मसाज और तिल के तेल तक पहुंचा मामला

लोलिता क्या है? एपस्टीन फाइल्स की फोटोज में आया नाम, लड़कियों के शरीरों पर लिखीं थीं इसकी लाइनें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Govind Jee

गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >