थाईलैंड में मास किलिंग के बाद दहला यूके, लंदन में चाकू मारकर तीन को किया जख्मी

यूके के सेंट्रल लंदन में लिवरपूल स्ट्रीट स्टेशन के पास तीन लोगों पर चाकू से हमला किया गया. बताया जा रहा है कि चोरी को लेकर वहीं हुई लड़ाई के बाद चाकूबाज की गई. इससे पहले थाईलैंड और मैक्सिको में हुई फायरिंग में कई लोग मारे गये हैं.

लंदन के लिवरपूल स्ट्रीट स्टेशन के पास चाकूबाजी की घटना सामने आ रही है. यूके मीडिया के हवाले से जो खबर आ रही है उसके मुताबिक, सेंट्रल लंदन में लिवरपूल स्ट्रीट स्टेशन के पास तीन लोगों पर चाकू से हमला किया गया. पुलिस को जमीन पर खून के निशान मिले हैं. वहीं, पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया है. बताया जा रहा है कि चोरी की घटना को लेकर लड़ाई हुई. उसी दौरान चाकूबाजी में तीन लोग जख्मी हो गये.

थाईलैंड में मास किलिंग: गुरुवार को दुनिया के कई देशों हिंसा की खबरे आ रही है. इससे पहले थाईलैंड में गोलीबारी कर एक शख्स ने 34 लोगों की जान ले ली. यहीं नहीं इतनी हत्या करने के बाद हत्यारे ने खुद को भी गोली मार ली. बताया जा रहा है कि वो ड्रग्स लेता था, इस कारण उसे पुलिस की नौकरी से निकाल दिया गया था. हत्यारे ने एक चाइल्ड केयर सेंटर में घुसकर फायरिंग शुरू कर दी. जिसमें करीब 3 दर्ज लोग मारे गये. हत्यारे ने अपनी पत्नी और बच्चे को भी गोली मार दी थी.

थाईलैंड मीडिया से खबरें आ रही हैं उसके मुताबिक, हमलावर ने हमले में बंदूक के अलावा चाकू का भी इस्तेमाल किया था. वहीं, चाइल्ड केयर सेंटर में हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था. इधर, समाचार पत्र डेली न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मौके से भागकर हमलावर अपने घर गया वहां उसने अपनी पत्नी और बच्चे की भी हत्या कर दी. इसके बाद उसने खुद की भी जान ले ली. 

मैक्सिको में बंदूकधारियों ने मचाया तांडव: थाईलैंड से पहले मैक्सिको में भी बंदूकधारियों ने जमकर तांडव मचाया. और ताबड़तोड़ फायरिंग बंदूकधारियों ने 18 लोगों की हत्या कर दी. हत्यारे ने मैक्सिको के मेयर की भी हत्या कर दी. हत्याकांड की जांच में जुटे अधिकारियों ने कहा है कि बंदूकधारियों ने दक्षिण पश्चिम मेक्सिको के सैन मिगुएल तोतोलापन स्थित सिटी हॉल के साथ-साथ कई घरों में गोलियां बरसाईं. फायरिंग इतनी जबरदस्त थी कि दीवारों में भी सैकड़ों छेड हो गये. 

Also Read: Road Accident: नेपाल में भीषण सड़क हादसा, 16 लोगों की मौत, 24 से ज्यादा घायल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >