Viral Video: प्यार या तकरार! छत से लटके हुए थे दो भयंकर सांप, वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर सांपों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि दो सांप एक छत के सहारे लटके हुए हैं. दोनों एक दूसरे से भिड़े हुए हैं. सांपों का आकार इतना बड़ा है कि कोई भी इन्हें देखकर डर जाए.

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि छत पर दो भयंकर सांप लटके हुए हैं. दोनों के शरीर आपस में लिपटे हुए हैं. दोनों सांप साइज में काफी बड़े हैं और खतरनाक भी. इसी दौरान एक सांप की पकड़ थोड़ी कमजोर हो जाती है. वो छत से नीचे गिर गया. इसके बाद वो आक्रामक मूड में आ गया. नीचे खड़े एक शख्स को देखकर दूसरा सांप अटैकिंग मूड में आ जाता है.

छत से लटके दिखे दो सांप

सोशल मीडिया पर सांपों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि दो सांप एक छत के सहारे लटके हुए हैं. दोनों एक दूसरे से भिड़े हुए हैं. सांपों का आकार इतना बड़ा है कि कोई भी इन्हें देखकर डर जाए. इतने में एक सांप छत से गिर गया. इसके बाद वो वापस चढ़ने की कोशिश करता नजर आया. इधर पहला वाला सांप वापस ऊपर चला गया. वीडियो देखकर लगता है कि दोनों सांपों में शायद वर्चस्व की जंग चल रही है, जिसमें एक सांप असंतुलित होकर नीचे गिर गया है.

वायरल हो रहा वीडियो

यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक 18 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. इसे 12 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. वीडियो कैप्शन पर लिखा गया है ‘आधिकारिक रूप से मैं कभी ऑस्ट्रेलिया नहीं आऊंगा.’ लेकिन इस कैप्शन ने सोशल मीडिया पर एक बहस छेड़ दिया है. कई यूजर्स ने लिखा कि ऑस्ट्रेलिया काफी सुंदर और शांत जगह है. तो वहीं कई यूजर्स ने लिखा कि वो कभी ऑस्ट्रेलिया नहीं जाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >