Last Video of Sana Yousuf: पाकिस्तान में 17 साल की टिक-टॉकर की हत्या, मौत से पहले मनाया था जन्मदिन

Last Video of Sana Yusuf: पाकिस्तान की मशहूर टिक-टॉक स्टार सना यूसुफ की गोली मारकर उनके घर पर ही हत्या कर दी गई है. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि उनकी हत्या उनके ही एक रिश्तेदार द्वारा टिक-टॉक पर वीडियो बनाने के लिए की गई है. इस घटना के बाद से ही उनके जन्मदिन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. देखें इस वीडियो को.

Last Video of Sana Yousuf: पाकिस्तान से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक 17 वर्षीय मशहूर टिक-टॉक स्टार सना यूसुफ की उनके ही घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई है. यह घटना सोमवार को इस्लामाबाद के सुम्बल थाने के इलाके में हुई. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि किशोरी की हत्या उसके रिश्तेदार द्वारा टिक-टॉक पर वीडियो बनाने के कारण की गई. सना की हत्या के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके आखिरी जन्मदिन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें उन्हें हंसते हुए केक काटते देखा जा सकता है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सना यूसुफ अपर चितराल की रहने वाली थी, लेकिन कुछ समय से वह इस्लामाबाद के G-13 सेक्टर में रह रही थीं. बताया जा रहा है कि 2 जून को एक मेहमान उनसे मिलने आया था, जिसने उन्हें गोली मार दी और मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी के शव को बरामद किया. सना के शव को पोस्टमार्टम के लिए PIMS अस्पताल भेजा गया है. अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस अभी आरोपी की तलाश में जुटी हुई है. इस दुखद घटना से सोशल मीडिया पर लोगों में गुस्सा है. सभी लोग सना को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर सना की हत्या के पीछे का कारण टिक-टॉक पर रील बनाना बताया गया है. हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की गई है. पुलिस द्वारा अभी तक किसी भी तरह का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

यह भी पढ़े: Viral Video: कंधे पर गैस सिलेंडर उठाकर डिग्री लेने पहुंचा युवक, वजह जानकर आंखों में आ जाएंगे आंसू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >