‘अमेरिका द्वारा डाली हड्डी खाने वाला जंगली कुत्ता है दक्षिण कोरिया’, किम जोंग उन की बहन का जोरदार हमला

दक्षिण कोरिया ने पिछले महीने उत्तर कोरिया के परमाणु हथियारों व मिसाइल कार्यक्रमों को अवैध रूप से फंड मुहैया कराने के संदेह में उत्तर कोरिया के 15 लोगों और 16 संगठनों पर बैन लगा दिया था. पिछले पांच साल में दक्षिण कोरिया द्वारा उत्तर कोरिया पर लगाया गया यह पहला एकतरफा बैन था.

उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच तनाव जारी है. इस बीच उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने दक्षिण कोरिया के खिलाफ कुछ ऐसा शब्द का उपयोग किया है जिससे तनाव और बढ़ सकता है. उत्तर कोरिया को धमकी देते हुए यो जोंग ने दक्षिण कोरिया के नये राष्ट्रपति और उनकी सरकार को ‘‘बेवकूफ” बताया है. यही नहीं उन्हें अमेरिका द्वारा डाली हड्डी खाने वाला जंगली कुत्ता तक कह दिया गया है.

यहां चर्चा कर दें कि दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रालय के उत्तर कोरिया के हालिया मिसाइल परीक्षणों के मद्देनजर उस पर अतिरिक्त एकतरफा प्रतिबंध लगाने पर विचार करने संबंधी बात कही है. इसके दो दिन बाद उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग का बयान आया है. दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रालय ने कहा था कि यदि उत्तर कोरिया परमाणु परीक्षण जैसी उकसावे भरी कार्रवाई को नहीं रोकता, तो वह उसके कथित साइबर हमलों को लेकर भी बैन लगाने पर विचार करेगा.

अमेरिका का दोस्त है दक्षिण कोरिया

सरकारी मीडिया की मानें तो, किम यो जोंग ने कहा है कि मुझे आश्चर्य है कि अमेरिका की फेंकी हड्डी खाने वाला जंगली कुत्ता… दक्षिण कोरियाई समूह बेशर्मी से उत्तर कोरिया पर कौन से बैन लगाने की बात कर रहा है. ये कैसी बात वो कर रहा है. दक्षिण कोरिया के नये राष्ट्रपति यून सुक योल ‘‘बेवकूफ” हैं. यही नहीं उनकी सरकार भी बेवकूफ लोगों से भरी पड़ी है.

Also Read: उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण पर रूस और चीन से भिड़ा अमेरिका, भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा
बयान क्यों दिया गया

आगे बीच उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने कहा कि जब यून के पूर्ववर्ती मून जे-इन सत्ता पर काबिज थे, जिन्होंने उत्तर कोरिया के साथ रिश्ते सुधारने का प्रयास किया, तब दक्षिण कोरिया के खिलाफ हमारा रुख नरम था. किम यो जोंग के इस बयान को दक्षिण कोरिया में यून विरोधी भावनाओं को बढ़ावा देने के संभावित प्रयास के रूप में देखा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >