North Korea : जु ऐ होंगी तानाशाह किम जोंग उन की उत्तराधिकारी ? दूसरी बार पिता के साथ दिखीं

North Korea News : उत्तर कोरिया के एक पुरुष प्रधान समाज होने के मद्देनजर किम अपनी बेटी को अपनी उत्तराधिकारी के रूप में पेश क्यों कर रहे हैं. जानें क्यों उठ रहा है ये सवाल

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की बेटी जु ऐ एक बार फिर दुनिया के सामने आयी. खबरों की मानें तो तानाशाह किम जोंग मिसाइल वैज्ञानिकों के साथ बैठक में अपनी बेटी को साथ पहुंचे. यह दूसरी बार था जब उनकी बेटी सार्वजनिक रूप से कहीं नजर आयी और चर्चा का केंद्र बन गयीं. सरकारी मीडिया ने किम की बेटी को सबसे प्यारा संतान बताया है. इस तरह उनकी बेटी के सामने आने के बाद चर्चा तेज हो चली है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को उत्तराधिकारी बनाने वाले हैं.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह उत्तर कोरिया के तानाशाह किम की दूसरी संतान जु ऐ है जिसकी उम्र नौ से 10 साल के बीच है. यदि आपको याद हो तो कुछ दिन पहले किम जोंग उन अपनी बेटी के साथ सार्वजनिक रूप से नजर आये थे. इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हुई थी. सरकारी मीडिया ने उनकी तस्वीर जारी की थी. तस्वीरों में वह अपने माता-पिता और अन्य अधिकारियों के साथ अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) के परीक्षण स्थल पर पहुंची थी.

किम के हाथ में हाथ डालकर चलती नजर आयी

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की बेटी की पिछली बार जो तस्वीर सामने आयी थी उसमें वह सफेद कोट और लाल जूते पहने अपने पिता किम के हाथ में हाथ डालकर चलती नजर आ रही है. वहीं उसके पीछे एक प्रक्षेपण वाहन पर लदी एक विशाल मिसाइल दिख रही है.

Also Read: ‘अमेरिका द्वारा डाली हड्डी खाने वाला जंगली कुत्ता है दक्षिण कोरिया’, किम जोंग उन की बहन का जोरदार हमला
किम की सबसे प्यारी संतान

उत्तर कोरियाई सरकारी मीडिया ने जो जानकारी दी है उसके अनुसार, जु ऐ और किम ने ह्वासोंग-17 आईसीबीएम के प्रक्षेपण में शामिल वैज्ञानिकों, तकनीशियनों, अधिकारियों और अन्य कर्मियों के साथ तस्वीर खिंचवायी है. केसीएनए ने उसे किम की सबसे प्यारी संतान बताया है. कई तस्वीरें भी सामने आयी है जिसमें किम की बेटी लंबा एवं काले फर वाला काला कोट पहने नजर आ रही है और अपने पिता की बांह पकड़े दिख रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >