मच्छर मारिए इनाम पाइए! जिंदा या मुर्दा हर मच्छर पर मिलेगा इतना पैसा

World News: मनीला के एक गांव में मच्छरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि मच्छर मारने पर इनाम देने की घोषणा की गई है. मांडलुयोंग शहर के एडिशन हिल्स गांव में मच्छर जनित बीमारियों के कारण लोगों की जान जा रही है. तमाम उपाय के बाद भी मच्छरों से छुटकारा नहीं मिल पाया है. ऐसे में मच्छर मारने पर इनाम की घोषणा की गई है.

World News: फिलीपींस में मच्छर मारने पर इनाम की घोषणा की गई है. जिंदा या मुर्दा किसी भी मच्छर को मारने पर इनाम दिया जाएगा. फिलीपींस की राजधानी मनीला के एक गांव में इसकी घोषणा की गई है. यहां डेंगू से निपटने के लिए अनोखा यह तरीका अख्तियार किया है. कोई भी शख्स अगर मच्छर को जिंदा या मुर्दा लाता है तो वो इनाम का हकदार होगा. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक फिलीपींस के मांडलुयोंग शहर के एडिशन हिल्स गांव ने यह तरीका अपनाया है.

मच्छरों से हो रही हैं कई बीमारियां

क्यूजोन शहर में इस सप्ताह में मच्छर जनित बीमारी का प्रकोप है. मच्छर सो होने वाली बीमारियों को कारण पूरे गांव की चिंता बढ़ गई है. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस साल एक फरवरी तक फिलीपींस में डेंगू के कम से कम 28,234 मामले दर्ज किए गए हैं जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 40 फीसदी अधिक हैं.

10 लोगों की हुई मौत

फिलीपींस के क्यूजोन शहर में मृतकों की संख्या 10 पहुंचने के बाद डेंगू के प्रकोप की घोषणा कर दी गई. शहर में 1750 से ज्यादा लोग डेंगू से पीड़ित हैं जिनमें ज्यादातर बच्चे हैं. एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरी गांव एडिशन हिल्स ने डेंगू से निपटने के लिए सफाई अभियान शुरू किया है जिसके तहत नहरों आदि की सफाई की जा रही है.

मच्छर के बदले मिलेगा पैसा

तमाम उपायों के बाद भी मच्छरों से होने वाली बीमारियों में कोई कमी नहीं आ रही है. इस साल मामले बढ़कर 42 हो गए. बीमारी के कारण दो छात्रों की मौत भी हो गई है. इसके बाद गांव के प्रधान कार्लिटो सेर्नल ने मच्छरों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है. सेर्नल ने बताया कि निवासियों को प्रत्येक पांच मच्छर या मच्छर के लार्वा के बदले एक फिलीपींस पेसो का इनाम मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >