Kabul Attack : काबुल धमाकों में 100 से ज्यादा की मौत, सालेह ने खोली तालिबान की पोल, गुस्से में जो बाइडेन

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल कई बम धमाकों से दहल उठा है. टीवी रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को काबुल हवाई अड्डे के पास कुल सात बम धमाके हुए जिसमें 12 अमेरिकी नौसैनिकों समेत अब तक 100 लोगों की मौत हो गई है.

5:29 PM. 27 Aug 21 5:29 PM. 27 Aug

काबुल हमलों ने आतंकवाद के खिलाफ दुनिया के एकजुट होने की आवश्यकता प्रबल की: भारत

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हुए आतंकवादी हमलों की कड़ी निंदा करते हुए भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से कहा है कि ये हमले आतंकवाद और आतंकवादियों को पनाहगाह मुहैया कराने वालों के खिलाफ विश्व के एकजुट होकर खड़े होने की आवश्यकता को प्रबल करते हैं.

5:29 PM. 27 Aug 21 5:29 PM. 27 Aug

जनरल फ्रैंक मैकेंजी ने कहा

अफगानिस्तान से अमेरिकी लोगों की वापसी के अभियान की निगरानी कर रहे जनरल फ्रैंक मैकेंजी ने कहा कि इन हमलों के बाद भी अमेरिका अपने नागरिकों एवं अन्य को अफगानिस्तान से निकालना जारी रखेगा.

5:29 PM. 27 Aug 21 5:29 PM. 27 Aug

आईएस से संबद्ध आईएसकेपी ने काबुल हमले की जिम्मेदारी ली

अफगानिस्तान में इस्लामक स्टेट से संबद्ध ‘इस्लामिक स्टेट-खुरासान प्रांत’ (आईएसकेपी) ने काबुल हवाईअड्डे के बाहर हुए हमलों की जिम्मेदारी ली है. अफगान और अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, काबुल हवाईअड्डे के पास दो आत्मघाती हमलावरों और बंदूकधारियों ने अफगानों की भीड़ पर किए गए हमले में कम से कम 72 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य के घायल होने की खबर है.

5:29 PM. 27 Aug 21 5:29 PM. 27 Aug

सालेह ने कहा है

अफगानिस्तान के कार्यकारी राष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह ने कहा है कि तालिबान ISIS के साथ अपने संबंधों से इनकार कर रहा है, यह बिल्कुल वैसा ही है जैसे पाकिस्तान आतंकी संगठन क्वेटा को लेकर दावा करता आ रहा है.

5:29 PM. 27 Aug 21 5:29 PM. 27 Aug

तालिबान और आईएसआईएस की मिलीभगत का अब तक कोई सबूत नहीं

राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि यह तालिबान के हित में है कि वह आईएसआईएस-के को अफगानिस्तान में और पैर ना पसारने दे. उन्होंने साथ ही कहा कि हवाईअड्डे पर हमले को अंजाम देने में तालिबान और आईएसआईएस की मिलीभगत का अब तक कोई सबूत नहीं मिला है.

5:29 PM. 27 Aug 21 5:29 PM. 27 Aug

आतंकियों को पकड़कर सजा देंगे

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने काबुल हमले के लिए इस्लामी आतंकियों को जिम्मेदार ठहराया और हमले में मारे गए लागों की जान का बदला लेने का संकल्प लेते हुए कहा कि हम तुम्हें (हमलावरों को) पकड़कर इसकी सजा देंगे.’ बाइडन ने कहा कि काबुल से अमेरिका और अफगानिस्तान के लोगों को निकालने का हमारा अभियान जारी रहेगा.

5:29 PM. 27 Aug 21 5:29 PM. 27 Aug

सालेह ने कहा कि ISIS-K की जड़ों में तालिबान

अफगानिस्तान के कार्यकारी राष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह ने कहा कि ISIS-K की जड़ों में तालिबान है. वही हमले के लिए जिम्मेदार भी है.

5:29 PM. 27 Aug 21 5:29 PM. 27 Aug

ब्रिटिश प्रधनमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा

ब्रिटिश प्रधनमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि काबुल में धमाके के बाद भी लोगों को निकालना जारी रखेंगे.

5:29 PM. 27 Aug 21 5:29 PM. 27 Aug

अमेरिकी झंडा आधा झुका रहेगा

व्हाइट हाउस ने कहा है कि काबुल हमले में मारे गए लोगों की याद में अमेरिकी झंडा आधा झुका रहेगा.

5:29 PM. 27 Aug 21 5:29 PM. 27 Aug

100 से ज्यादा लोगों की मौत

एक विदेशी अखबार के हवाले से बताया जा रहा है कि हमले में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है.

12:58 PM. 27 Aug 21 12:58 PM. 27 Aug

आईएसआईएस-के ने ली है जिम्मेवारी

साइट मॉनिटरिंग की मानें तो, काबुल एयरपोर्ट के पर हुए हमलों की जिम्मेवारी आतंकी संगठन आईएसआईएस-के ने ली है. आतंकी संगठन ने टेलीग्राम अकाउंट के माध्‍यम से इसकी जानकारी दी है.

12:58 PM. 27 Aug 21 12:58 PM. 27 Aug

बाइडेन ने व्हाइट हाउस से आतंकियों को चेतावनी दी

आगे काबुल हमले को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने व्हाइट हाउस से आतंकियों को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि उन्हें इन मौतों की कीमत चुकानी होगी. हम न भूलेंगे और न तुम्हें माफ नहीं किया जाएगा… हम अफगानिस्तान में रह रहे अपने अमेरिकी नागरिकों को बचाएंगे, साथ ही अपने सहयोगियों को भी निकालेंगे। हमारा मिशन जारी रहेगा.

12:58 PM. 27 Aug 21 12:58 PM. 27 Aug

आतंकियों को ढूंढ-ढूंढ कर मारेंगे

हमले को लेकर अमेरिका के राष्‍ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि हम सैनिकों की मौत नहीं भूलेंगे. आतंकियों को ढूंढ-ढूंढ कर मारेंगे. हम अपनी जगह और अपने समय पर जवाब देंगे. जरूरत पड़ी तो अतिरिक्त सेना भेजेंगे.

12:58 PM. 27 Aug 21 12:58 PM. 27 Aug

कम से कम 72 लोगों की मौत

अफगानिस्तान में काबुल हवाई अड्डे के पास आत्मघाती हमलावरों और बंदूकधारियों द्वारा भीड़ पर किए गए हमले में कम से कम 72 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य के घायल होने की खबर है. एक अफगान अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया कि हवाई अड्डे पर हुए हमले में कम से कम 60 अफगान मारे गए तथा 143 अन्य घायल हुए हैं. वहीं अमेरिका के दो अधिकारियों के मुताबिक हमले में 11 अमेरिकी नौसैनिकों और नौसेना का एक चिकित्साकर्मी भी मारे गए हैं.

12:58 PM. 27 Aug 21 12:58 PM. 27 Aug

हमले में 12 और सेवारत कर्मी घायल

अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक हमले में 12 और सेवारत कर्मी घायल हुए है और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. वहीं अफगानिस्तान से अमेरिकी लोगों की वापसी का काम देख रहे जनरल फ्रैंक मैकेंजी ने कहा कि अमेरिका काबुल हवाईअड्डे के साजिशकर्ताओं का पता लगाएगा.

12:58 PM. 27 Aug 21 12:58 PM. 27 Aug

हमला इस्लामिक स्टेट समूह से अफगानिस्तान में संबद्ध लोगों ने अंजाम दिया

माना जा रहा है कि यह हमला इस्लामिक स्टेट समूह से अफगानिस्तान में संबद्ध लोगों ने अंजाम दिया है. उन्होने आशंका जताई कि ऐसे और हमले हो सकते हैं. वहीं अफगानिस्तान में अस्पतालों का संचालन करने वाली इटली की एक संस्था ने कहा कि वे हवाईअड्डे पर हमले में घायल 60 लोगों का उपचार कर रहे हैं जबकि 10 घायल ऐसे थे जिन्होंने अस्पताल लाने के दौरान दम तोड़ दिया.

मुख्य बातें

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल कई बम धमाकों से दहल उठा है. टीवी रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को काबुल हवाई अड्डे के पास कुल सात बम धमाके हुए जिसमें 12 अमेरिकी नौसैनिकों समेत अब तक 100 लोगों की मौत हो गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >