हिंदू विरोधी माहौल को बढ़ावा दे रहे अमेरिकी उपराष्ट्रपति, भारतीय-अमेरिकी सांसद ने की जेडी वेंस की आलोचना

JD Vance: जेडी वेंस को हाल ही में अपने अंतरधार्मिक विवाह से जुड़ी टिप्पणियों को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने अपनी पत्नी को ईसाई धर्म को स्वीकार करने के लिए दबाव बनाने का आरोप लग रहा है. उनके बयान की भारतीय अमेरिकी सांसद ने आलोचना की है. उन्होंने कहा कि इससे हिंदू विरोधी माहौल को और बढ़ावा मिलेगा.

JD Vance: भारतीय-अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस द्वारा उनकी पत्नी उषा वेंस की आस्था को लेकर की गई हालिया टिप्पणियों की निंदा की है. कृष्णमूर्ति ने कहा कि यह निराशाजनक है कि देश के शीर्ष नेता ऐसी बातें कहकर अमेरिका में बढ़ती हिंदू विरोधी भावना के माहौल को और हवा दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब हिंदू और भारतीय-अमेरिकी समुदाय बढ़ते पूर्वाग्रह, सामूहिक निर्वासन की चर्चाओं और धार्मिक असहिष्णुता का सामना कर रहा है, उपराष्ट्रपति को चाहिए था कि वे इस माहौल को शांत करने की कोशिश करें, न कि अपने शब्दों से इसे और बढ़ाएं.

जेडी वेंस को हाल ही में अपने अंतरधार्मिक विवाह से जुड़ी टिप्पणियों को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी पत्नी उषा “एक दिन उसी तरह प्रभावित होंगी, जैसे मैं चर्च से प्रभावित हुआ था.” यह बयान उन्होंने मिसिसिपी विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में दिया था, जहां एक संभवतः भारतीय मूल की युवती ने उनसे उनकी आस्था, पत्नी के साथ उनके अंतरधार्मिक विवाह और ट्रंप प्रशासन की इमिग्रेशन पॉलिसी पर सवाल पूछा था.

वेंस के किस बयान पर मचा था बवाल?

वेंस ने अपने जवाब में कहा कि उनकी पत्नी अधिकांश रविवार को उनके साथ चर्च जाती हैं. उन्होंने कहा, “मैंने उनसे और सार्वजनिक रूप से भी कहा है कि क्या मैं चाहता हूं कि एक दिन वह भी उसी तरह प्रभावित हों, जैसे मैं चर्च से हुआ हूं? हां, बिल्कुल, क्योंकि मैं ईसाई धर्मसिद्धांत में विश्वास करता हूं. लेकिन अगर ऐसा नहीं होता, तो भी यह कोई समस्या नहीं है, क्योंकि ईश्वर ने हर व्यक्ति को स्वतंत्र इच्छाशक्ति दी है. यह ऐसी चीज है जिसे आप अपने दोस्तों, परिवार और अपने प्रियजनों के साथ मिलकर सुलझाते हैं.”

बाद में बयान से पलटे वेंस

हालांकि, बाद में वेंस ने यह स्पष्ट किया कि उनकी पत्नी धर्म परिवर्तन करने की कोई योजना नहीं रखतीं. उन्होंने कहा, “वह ईसाई नहीं हैं और न ही धर्म परिवर्तन करना चाहती हैं. लेकिन किसी भी अंतरधार्मिक रिश्ते की तरह, मुझे उम्मीद है कि एक दिन वह भी मेरी तरह चीज़ों को देख पाएंगी. फिर भी, मैं उनसे प्यार करता रहूंगा, उनका समर्थन करूंगा और उनके साथ आस्था, जीवन और हर अन्य विषय पर बात करता रहूंगा क्योंकि वह मेरी पत्नी हैं.”

ये भी पढ़ें:-

सूडान में भारतीय युवक को RSF विद्रोहियों ने किया अगवा, पहले पूछा- शाहरुख खान को जानते हो? फिर ले गए अपने साथ

कैसे सुधरे पाकिस्तान-बांग्लादेश के संबंध? टॉप डिप्लोमैट ने खोले राज, लेकिन भारत की वजह से इस मुश्किल पर हैं परेशान

खुंखार कुत्ते का हमला, 9 महीने के बच्चे को नोचकर मार डाला, पूरे इलाके में पसरा मातम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >