Shinzo Abe Death News Update: विश्वास करना कठिन है कि शिंजो आबे अब नहीं रहे, बोले राष्ट्रपति कोविंद

Shinzo Abe Death News Update: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की शुक्रवार को भाषण देने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गयी. भारत के प्रधानमंत्री से लेकर राष्ट्रपति और विपक्ष के नेता तक ने उन��े निधन पर शोक जताया है. पीएम मोदी ने कहा कि वह स्तब्ध हैं, तो राष्ट्रपति ने कहा कि विश्वास करना कठिन है कि शिंजो आबे अब नहीं रहे.

Live Updates
11:52 PM. 8 Jul 22 6:22 PM. 8 Jul

विश्वास करना कठिन है कि शिंजो आबे अब नहीं रहे : राष्ट्रपति कोविंद

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को शिंजो आबे के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि उनके लिए यह विश्वास करना कठिन है कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री अब नहीं रहे. कोविंद ने अपने ट्वीट में कहा कि आबे का एक हत्यारे की गोली का शिकार बनना संपूर्ण मानवता के लिए त्रासदी है.

11:52 PM. 8 Jul 22 6:22 PM. 8 Jul

सोनिया गांधी ने शिंजो आबे की हत्या पर दुख जताया, कहा- उनकी कमी महसूस होगी

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या पर दुख जताया और भारत-जापान संबंधों को मजबूती देने में उनके योगदान को याद किया. सोनिया गांधी ने एक बयान में कहा, ‘मैं जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या से स्तब्ध हूं. वह कई वर्षों तक भारत के बेहतरीन दोस्त और शुभचिंतक रहे. उन्होंने दोनों देशों के बीच के द्विपक्षीय संबंधों को व्यापक और मजबूत बनाने के लिए बहुत कुछ किया. मैं उनके साथ हुई मुलाकात को बहुत ही स्नेह के साथ और स्पष्ट रूप से याद करती हूं. जापान और निश्चित तौर पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए भी दुर्भाग्य का पहाड़ टूट पड़ा है. उनकी कमी निश्चित तौर पर महसूस होगी.

11:52 PM. 8 Jul 22 6:22 PM. 8 Jul

शिंजो आबे के निधन पर राहुल गांधी ने दुख जताया

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या पर दुख जताया और भारत-जापान संबंधों को मजबूती देने में उनके योगदान को याद किया. राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन से दुखी हूं. भारत और जापान के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका सराहनीय थी. वह हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अपने पीछे एक मजबूत विरासत छोड़ गये हैं. मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और जापान की जनता के साथ हैं.’

8:23 PM. 8 Jul 22 2:53 PM. 8 Jul

भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक 

पीएम मोदी ने जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के निधन पर गहरा शोक जताया है. पीएम मोदी ने कहा कि, पूर्व प्रधान मंत्री शिंजो अबे के प्रति हमारे गहरे सम्मान के प्रतीक के रूप में 9 जुलाई 2022 को देश में एक दिन का राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा.

8:23 PM. 8 Jul 22 2:53 PM. 8 Jul

पीएम मोदी ने जताया शोक

शिंजोआबे के निधन से पूरी दुनिया में शोक की लहर है. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि मैं अपने सबसे प्यारे दोस्तों में से एक शिंजो आबे के दुखद निधन पर स्तब्ध और दुखी हूं. पीएम मोदी ने कहा कि, वह एक महान वैश्विक राजनेता, एक उत्कृष्ट नेता और एक उल्लेखनीय प्रशासक थे. उन्होंने जापान और दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया.

7:54 PM. 8 Jul 22 2:24 PM. 8 Jul

नहीं रहे शिंजो आबे

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे की मौत हो गई है. नारा शहर में उनपर हमलावर ने पीछे से हमला किया था. हमले के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. लेकिन उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी. आखिरकार कुछ घंटों का जद्दोजहद के बाद आबे दम तोड़ दिया.

मुख्य बातें

Shinzo Abe Death News Update: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की शुक्रवार को भाषण देने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गयी. भारत के प्रधानमंत्री से लेकर राष्ट्रपति और विपक्ष के नेता तक ने उनके निधन पर शोक जताया है. पीएम मोदी ने कहा कि वह स्तब्ध हैं, तो राष्ट्रपति ने कहा कि विश्वास करना कठिन है कि शिंजो आबे अब नहीं रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >