Israel Strike: लेबनान पर इजरायल का हमला, 31 की मौत

Israel Strike : बेरूत और दक्षिणी लेबनान पर इजरायली हमलों में अब तक 31 लोगों की मौत हो गई जबकि 149 लोग घायल हुए हैं. जानें लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने क्या बताया.

Israel Strike : लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि हिजबुल्ला के हमले के बाद लेबनान पर इजरायल के हमलों में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई है. मंत्रालय ने बताया कि यह आंकड़ा प्रारंभिक है जो बढ़ सकता है.

अमेरिका व इजराइल द्वारा ईरान को निशाना बनाकर शुरू किए गए हवाई हमलों के बाद हिजबुल्ला जंग में कूद गया. इसके बाद इजराइल की ओर से जवाबी कार्रवाई के कारण पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और बढ़ गया है. लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इन हमलों में 149 लोग घायल भी हुए हैं. इनमें से कई की हालत गंभीर है. मंत्रालय के अनुसार मृतकों में से करीब दो-तिहाई दक्षिणी लेबनान के थे.

यह भी पढ़ें : US मिलिट्री पावर: ईरान में 1000 ठिकाने तबाह, इन हथियारों से बरसाए बम-बारूद; पूरी लिस्ट

अमेरिकियों के लिए चेतावनी जारी

इस बीच, कुवैत में जारी हमलों के मद्देनजर अमेरिका ने वहां मौजूद अमेरिकियों के लिए चेतावनी जारी करते हुए उन्हें घर के अंदर रहने को कहा. उसने कहा कि दूतावास न आएं. हालांकि, चेतावनी के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी गई.

यह भी पढ़ें : कौन हैं अयातुल्ला अलीरेजा अराफी, जिन्हें बनाया गया है ईरान का कार्यवाहक सुप्रीम लीडर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >