हमास के बाद इजरायल भी गाजा में युद्ध समाप्ति को भरी हामी, ट्रंप योजना के पहले चरण को लागू करने की तैयारी शुरू

Israel ready to implement Donald Trump’s 20 Points Gaza Plan: हमास के द्वारा इजरायली बंधकों को रिहा करने की हामी भरने के बाद यहूदी देश के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी डोनाल्ड ट्रंप के 20 सूत्रीय गाजा शांति समझौते के पहले चरण को लागू करने की तैयारी शूरू कर दी है.

Israel ready to implement Donald Trump’s 20 Points Gaza Plan: इजरायल और गाजा के बीच पश्चिमी एशिया में 2 साल से जारी युद्ध समाप्त होने के आसार नजर आ रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से पेश की गई 20 सूत्रीय योजना पर इजरायल पहले ही सहमत हो गया था, अब हमास ने भी इस पर आंशिक रूप से सहमति जता दी है. हमास ने बंधकों की रिहाई पर सहमति जताई है. इस पर इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी घोषणा की है कि वह ट्रंप की योजना के पहले चरण को लागू करने के लिए तैयार है.

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय से शुक्रवार देर रात जारी बयान में कहा गया, “इजरायल, ट्रंप की योजना के पहले चरण में सभी बंधकों की तत्काल रिहाई को लागू करने के लिए तैयार है. हम राष्ट्रपति और उनकी टीम के साथ पूर्ण सहयोग में काम करना जारी रखेंगे, ताकि युद्ध को समाप्त किया जा सके, इजरायल के सिद्धांतों के अनुरूप और ट्रंप की उस दृष्टि के साथ, जिसमें युद्ध का अंत शामिल है.”

हालांकि, बयान में ट्रंप के उस आग्रह का उल्लेख नहीं किया गया जिसमें उन्होंने कहा था कि बंधकों की सुरक्षित और त्वरित रिहाई के लिए गाजा पर बमबारी तुरंत रोकी जानी चाहिए. ट्रंप ने इससे पहले ट्रुथ पर लिखा था, “हमास का बयान दिखाता है कि वे स्थायी शांति के लिए तैयार हैं. इजरायलको तुरंत गाजा पर बमबारी रोकनी चाहिए, ताकि हम बंधकों को सुरक्षित और जल्दी से निकाल सकें. यह केवल गाजा का मुद्दा नहीं है, यह पूरे मध्य-पूर्व में लंबे समय से चाही गई शांति का मामला है.”

हमास का बयान 

हमास ने शुक्रवार रात घोषणा की कि वह ट्रंप की गाजा योजना के तहत सभी इजरायली बंधकों जीवित या मृत को रिहा करने पर सहमत है और इसे अंतिम रूप देने के लिए मध्यस्थ वार्ता में शामिल होने को भी तैयार है. समूह ने यह भी दोहराया कि वह सत्ता को एक स्वतंत्र राजनीतिक फिलिस्तीनी प्राधिकरण को सौंपने के लिए तैयार है. साथ ही स्पष्ट किया कि गाजा के भविष्य और फिलिस्तीनी अधिकारों से जुड़े तत्वों पर निर्णय एक “एकमत फिलिस्तीनी रुख” के तहत, अन्य धड़ों के साथ समन्वय में और अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार होना चाहिए. यह घोषणा उस समय आई जब ट्रंप ने हमास को अल्टीमेटम दिया था कि यदि उसने रविवार शाम 6.00 बजे (वॉशिंगटन डीसी समय) तक इजरायल के साथ शांति समझौता स्वीकार नहीं किया, तो उसे बुरे परिणामों का सामना करना पड़ेगा.

गाजा में कितने इजरायली बंधक हैं?

7 अक्टूबर 2023 को गाजा से हमास के लड़ाकों ने इजरायल पर हमला किया. इस हमले में लगभग 1200 लोगों की हत्या हुई थी, जबकि 200 लोगों को बंधक बनाया गया था. 2 सालों में हमास ने कई बंधकों को रिहा किया, लेकिन उसके कब्जे में अब भी 48 लोग हैं. इन रिहा किए गए बंधकों में महिलाएं एवं बच्चे थे, हमास के कब्जे में फिलहाल केवल पुरुष हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इन 48 बंधकों में से 22 लोग ही फिलहाल जिंदा हैं, जबकि 26 की मृत्यु हो गई है, जिनका शरीर हमास के पास है (प्रभात खबर इस सूचना को पुष्ट नहीं करता).

क्या है ट्रंप की 20 सूत्रीय योजना?

  1. गाजा को पूरी तरह आतंकमुक्त बनाया जाएगा, ताकि पड़ोसी देशों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके.
  2. गाजा के लोगों की दशा सुधारने के लिए उसका पुनर्निर्माण और विकास कार्य होगा.
  3. योजना मानते ही इजरायल सैन्य अभियान रोक देगा और चरणबद्ध ढंग से सेना हटाएगा.
  4. इजरायल द्वारा योजना स्वीकार करने के 72 घंटे के भीतर सभी बंधक (जीवित और मृत) रिहा किए जाएंगे.
  5. इसके बाद इजरायल 250 उम्रकैद पाए कैदियों और 1700 गाज़ावासियों (7 अक्तूबर 2023 के बाद पकड़े गए) को छोड़ेगा. मृत बंधकों के बदले गाजावासियों के शव लौटाए जाएंगे.
  6. हथियार छोड़कर शांतिपूर्ण जीवन का संकल्प लेने वाले हमास सदस्यों को माफी मिलेगी, जबकि बाहर जाने वालों को सुरक्षित निकासी और पुनर्वास मिलेगा.
  7. समझौते के तुरंत बाद गाजा में बड़े पैमाने पर राहत और मानवीय सहायता भेजी जाएगी.
  8. राहत सामग्री का वितरण संयुक्त राष्ट्र, रेड क्रिसेंट और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों के जरिए होगा.
  9. गाजा की अस्थायी सत्ता तकनीकी विशेषज्ञों के हाथों में होगी, जिसे अंतरराष्ट्रीय समिति देखेगी. डोनाल्ड ट्रंप इसके अध्यक्ष होंगे और ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर उनकी मदद करेंगे.
  10. गाजा के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग से विशेष आर्थिक और पुनर्निर्माण योजना बनाई जाएगी, जिससे रोजगार और निवेश बढ़े.
  11. एक विशेष आर्थिक क्षेत्र स्थापित होगा, जहां टैक्स और व्यापार में विशेष छूट दी जाएगी.
  12. किसी भी व्यक्ति को गाजा छोड़ने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा, जाने वालों को लौटने का अधिकार रहेगा.
  13. हमास शासन का हिस्सा नहीं होगा. सभी सुरंगें व आतंकी ढांचे ध्वस्त किए जाएंगे. पड़ोसी देश इसके पालन की गारंटी देंगे.
  14. अमेरिका और उसके सहयोगियों की मदद से गाजा में अस्थायी सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे, जो स्थानीय पुलिस को प्रशिक्षित करेंगे.
  15. इजरायल गाजा का न तो स्थायी कब्जा करेगा और न ही उसे अपने में मिलाएगा.
  16. यदि हमास समझौते में देर करता है, तो योजना पहले आतंकमुक्त इलाकों में लागू होगी.
  17. अंतरराष्ट्रीय समुदाय गाजा संकट में कतर की मध्यस्थता को मान्यता देगा और इजरायल कतर पर हमला नहीं करेगा.
  18. गाजा में चरमपंथ से दूर करने के लिए धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम चलाए जाएंगे.
  19. गाजा का पुनर्निर्माण और फिलिस्तीनी प्राधिकरण का सुधार पूरा होने पर भविष्य में फिलिस्तीन राज्य की राह खुलेगी.
  20. अमेरिका, इजरायल और फिलिस्तीन को लेकर दीर्घकालिक राजनीतिक समाधान पर वार्ता को आगे बढ़ाएगा.

ये भी पढ़ें:-

अगर ऐसा हुआ तो बन जाएगा नया NATO, पाकिस्तान बनेगा 57 इस्लामी मुल्कों का नेता, इशाक डार का बड़ा दावा 

ट्रंप ने दिया आदेश गाजा में बमबारी रोके इजरायल, हमास इजरायली बंधकों को छोड़ने के लिए हुआ तैयार

इस्लाम का गढ़ सऊदी में रेत के नीचे छिपा मिला 12000 साल पुराना रहस्य, इंसानों ने पत्थरों पर क्या छोड़े थे निशान?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >