Israel Iran War : 224 लोगों के मारे जाने के बाद बौखलाया ईरान, कहा– इजराइल में अब मचेगी तबाही

Israel Iran War : ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने कहा कि देश के खुफिया प्रमुख मोहम्मद काजमी और दो अन्य जनरल हमलों में मारे गए. ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई कि इजराइली हमलों में 224 लोगों की जान गई है. इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हमले जारी रखेंगे.

Israel Iran War : ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दावा किया गया है कि देश पर तीन दिनों के इजराइली हमलों में 224 लोग मारे गए. 1,200 से अधिक घायल हुए. दोनों देशों के बीच हमले जारी हैं. मंत्रालय के प्रवक्ता हुसैन केरमानपुर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, “जायोनी शासन के 65 घंटों के हमले के बाद, 1,277 लोग घायल हुए हैं. 224 महिलाएं, पुरुष और बच्चे हमले में मारे गए हैं. उन्होंने आगे कहा कि मारे गए लोगों में से 90 प्रतिशत नागरिक थे.

ईरान और हमला करेगा इजराइल पर

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने यह भी कहा कि देश के खुफिया प्रमुख मोहम्मद काजमी और दो अन्य जनरलों के साथ-साथ अन्य शीर्ष सैन्य कर्मियों और परमाणु वैज्ञानिकों की भी इन हमलों में मौत हो गई. इस बीच इजराइल ने दावा किया कि शुक्रवार से अब तक देश में 14 लोग मारे गए हैं और 390 लोग घायल हुए हैं.

इजराइल के हर कोने में मचेगी तबाही

एएफपी के अनुसार, एक वरिष्ठ ईरानी सैन्य अधिकारी ने इजरायल के हमलों के प्रति विनाशकारी प्रतिक्रिया की चेतावनी दी.सशस्त्र बलों के प्रवक्ता कर्नल रेजा सैय्यद ने कहा, “ईरान के बहादुर लड़ाके इजराइल को करारा जवाब देने की तैयारी कर रहे हैं. इजराइल के हर कोने में तबाही मचेगी.

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने क्या कहा

इससे पहले रविवार को, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फॉक्स न्यूज के साथ एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि देश ईरान के खिलाफ अपने सैन्य अभियान को जारी रखेगा. ऐसा इसलिए ताकि उनकी परमाणु सुविधाओं को नष्ट किया जा सके जो उनके और उनके सहयोगियों के लिए खतरा हैं. नेतन्याहू ने कहा, “हम अपने दोहरे उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए जो भी जरूरी होगा वो करेंगे, ताकि परमाणु खतरा और बैलिस्टिक मिसाइल के खतरे को दूर किया जा सके.”

उन्होंने आगे कहा, “हमने कार्रवाई खुद को बचाने के लिए की है. मुझे लगता है कि दुनिया को इस आग लगाने वाले शासन से बचाने के लिए भी हमले जरूरी हैं. हम दुनिया के सबसे खतरनाक शासन के पास दुनिया के सबसे खतरनाक हथियार नहीं रख सकते.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >