Israel Iran War : डोनाल्ड ट्रंप को मौत के घाट उतारना चाहता है ईरान, बेंजामिन नेतन्याहू का दावा

Israel Iran War : इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक इंटरव्यू में कहा कि ईरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या करना चाहता है. देखें वीडियो.

Israel Iran War : इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि ईरान के इस्लामी शासन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपने परमाणु कार्यक्रम के लिए खतरा माना है. वह उनकी हत्या के लिए एक्टिव रूप से काम कर रहा है. फॉक्स न्यूज के हवाले से उन्होंने कहा, “वे ट्रंप को मारना चाहते हैं. उन्हें दुश्मन नंबर एक ईरान मानता है.” इस बीच, ट्रंप ने कहा कि उनका देश ईरान के हमलों के खिलाफ खुद का बचाव करने में इजराइल का समर्थन करेगा. रॉयटर्स ने इस संबंध में खबर दी है. देखें बेंजामिन नेतन्याहू का वीडियो.

नेतन्याहू ने कहा, “ये लोग जो ‘अमेरिका मुर्दाबाद’ का नारा लगाते हैं, उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप की दो बार हत्या करने की कोशिश की.” इजराइल के प्रधानमंत्री ने पूछा, “क्या आप चाहते हैं कि इन लोगों के पास परमाणु हथियार हों और उन्हें आपके शहरों तक पहुंचाने के साधन हों?” नेतन्याहू ने ईरान में इजराइल द्वारा हाल ही में किए गए मिसाइल हमलों को सही ठहराने की कोशिश की.

यह भी पढ़ें : Israel Iran War : 224 लोगों के मारे जाने के बाद बौखलाया ईरान, कहा– इजराइल में अब मचेगी तबाही

ईरान को परमाणु हथियार नहीं रखने दिए जाएंगे

नेतन्याहू ने कहा, “उन्होंने (ट्रंप ने) नकली समझौते को उठाकर फाड़ दिया, और साफ कहा कि ईरान को परमाणु हथियार नहीं रखने दिए जाएंगे, यानी यूरेनियम संवर्धन की इजाजत नहीं होगी. वह इस मुद्दे पर काफी सख्त रहे हैं, इसलिए ईरान उसे अपना सबसे बड़ा दुश्मन मानता है.” नेतन्याहू ने खुद को ट्रंप का “जूनियर पार्टनर” बताया, जो ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकने की ओर बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि ईरानी शासन ने उन्हें भी निशाना बनाया था. एक मिसाइल सीधे उनके घर की खिड़की से अंदर आई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >