Israel Iran War : पाकिस्तान की धरती से ईरान पर बम बरसाएगा अमेरिका? बड़ी बात आई सामने

Israel Iran War : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पाकिस्तान सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर की मुलाकात को लेकर बड़ी बात सामने आ रही है. मुलाकात के दौरान इजराइल-ईरान संघर्ष पर विस्तृत चर्चा दोनों के बीच हुई. व्हाइट हाउस में लंच के बहाने ट्रंप ने मुनीर को बुलाया था. मुलाकात को लेकर भारत का अंदेशा सही साबित हुआ.

Israel Iran War : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पाकिस्तान सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने व्हाइट हाउस में लंच के दौरान मुलाकात की. मुलाकात के दौरान इजराइल-ईरान संघर्ष पर विस्तृत चर्चा की गई. भारत ने इस बात का अंदेशा पहले ही लगाया था कि ट्रंप और मुनीर की मुलाकात के दौरान इजराइल-ईरान जंग पर चर्चा की गई. गुरुवार को एक बयान में, पाकिस्तानी सेना ने कहा, “ईरान और इजरायल के बीच मौजूदा तनाव पर भी विस्तृत चर्चा मुलाकात के दौरान की गई, जिसमें दोनों ने संघर्ष के समाधान के महत्व पर जोर दिया.”

पाकिस्तान मुझसे सहमत : ट्रंप

यह पूछे जाने पर कि क्या मुनीर के साथ ईरान पर चर्चा हुई, ट्रंप ने कहा, “ठीक है, वे ईरान को बहुत अच्छी तरह से जानते हैं, बाकी लोगों से बेहतर.” उन्होंने कहा, “ऐसा नहीं है कि वे इजराइल के साथ बुरा व्यवहार करते हैं. दरअसल, पाकिस्तानी दोनों को जानते हैं, लेकिन शायद वे ईरान को बेहतर जानते हों, लेकिन वे जानते हैं कि क्या हो रहा है. वे मुझसे सहमत हैं.”

ट्रंप और मुनीर को लेकर भारत का आकलन सही निकला

दिल्ली के आकलन के अनुसार, अमेरिका रावलपिंडी का समर्थन प्राप्त कर रहा है क्योंकि वह ईरान पर किसी भी सैन्य हमले को शुरू करने के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र, हवाई ठिकानों और अन्य बुनियादी ढांचे को यूज करना चाहेगा. इजराइल–ईरान के बीच जंग मुनीर के साथ ट्रंप के दोपहर के भोजन का मुख्य केंद्र बिंदु था. सूत्रों के अनुसार, यह एक घंटे निर्धारित लेकिन इसकी बजाय लगभग यह दो घंटे तक चला.

व्हाइट हाउस की प्रवक्ता अन्ना केली ने क्या कहा?

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने एक खबर दी है. इसके अनुसार, व्हाइट हाउस की प्रवक्ता अन्ना केली ने कहा कि ट्रंप मुनीर की मेजबानी कर रहे हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध को रोकने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित करने का आह्वान किया था.

यह भी पढ़ें : Israel-Iran War : डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के आगे झुका ईरान? न्यूक्लियर डील पर हुआ एक्टिव

अमेरिका-पाकिस्तान संबंधों पर दशकों से नजर रखने वाले एक सूत्र के हवाले से इंडियन एक्सप्रेस ने खबर प्रकाशित की है. सूत्र ने कहा, “यह कोई दुर्लभ बात नहीं है, बल्कि यह बिल्कुल अभूतपूर्व है कि किसी सैन्य प्रमुख को POTUS (संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति) द्वारा बैठक के लिए आमंत्रित किया जाए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >