Israel Hamas War: सोचिए आपकी मां, बहन घर से बाहर गई और...,इजराइली महिला की बातें सुनकर सबकी आंखें हो रही है नम

Israel Hamas War Updates: इजरायल-हमास के बीच जंग शुरू हुए एक महीने से ज्यादा का वक्त हो चुका है. इस युद्ध में हजारों मासूमों की जान गई है. इस बीच Israel Defense Forces अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है.

Israel Hamas War : इजराइल और हमास के बीच युद्ध का आज 44वां दिन है. सात अक्टूबर को हमास के हमले के बाद इजराइल की सेना आतंकियों को ढूंढ़-ढूंढ़कर मार रही है. इस बीच बंधकों के परिवारों ने तेल अवीव में विरोध प्रदर्शन किया है जिसकी चर्चा मीडिया में जोरों पर हो रही है. आपको बता दें कि Israel Defense Forces अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लगातार युद्ध की जानकारी दे रही है. उसने ताजा वीडियो एक इजराइली महिला का सोशल मीडिया में शेयर किया है जिसमें वो हमले के बाद से लेकर अबतक महिलाओं के हालात के बारे में बता रही है. महिला कह रही है कि सोचिए आपकी मां, बहन या कोई परिवार का सदस्य घर के बाहर गया हो और वह आपके कॉल का जवाब नहीं दे रहा तो कैसा लगेगा…ऐसा ही सात अक्टूबर को हुआ जब हैवानियत दिखाते हुए इजराइल पर हमला किया गया. उन्होंने हमारे देश के लोगों को बंधक बनाया…महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया…आगे देखें महिला ने क्या कहा जिसके बाद लोगों की आंखें हो रही है नम…


Also Read: Israel Hamas War: गाजा पट्टी के अल-शिफा अस्पताल में घुसी इजरायली सेना, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >