Israel Hamas War:'नहीं रहेगा हमास का अस्तित्व', संघर्ष विराम के लिए गाजा तैयार, नेतन्याहू ने कर दी ऐसी बात

Israel Hamas War: ट्रंप इजराइल और हमास पर संघर्ष विराम के लिए प्रयास कर रहे हैं. साथ ही बंधकों की रिहाई और गाजा में युद्ध खत्म करने के लिए ट्रंप दबाव भी बढ़ा रहे हैं. ट्रंप ने कहा कि 60 दिन की अवधि का उपयोग युद्ध को समाप्त करने की दिशा में काम करने के लिए किया जाएगा. हालांकि, इजराइल लगातार कहता रहा है कि वह हमास को समाप्त करने तक जंग जारी रखेगा.

Israel Hamas War: ईरान इजराइल युद्ध का सीजफायर हो गया है. लेकिन हमास के साथ इजराइल की जंग अभी भी जारी है. इस बीच हमास ने कहा है कि वह इजराइल के साथ संघर्ष विराम को तैयार है, लेकिन उसने इस बात पर जोर दिया कि समझौते के बाद गाजा में युद्ध पूरी तरह समाप्त होना चाहिए. हमास की ओर से यह बयान ऐसे समय में आया है जब एक दिन पहले ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि इजराइल गाजा में 60 दिन के संघर्ष विराम की शर्तों पर सहमत हो गया है. इस दौरान अमेरिका ने हमास को चेतावनी दी कि वह इस समझौते को स्वीकार करें नहीं तो हालात और बिगड़ेंगे.

संघर्ष विराम के लिए दबाव बना रहे हैं ट्रंप

ट्रंप इजराइल और हमास पर संघर्ष विराम के लिए प्रयास कर रहे हैं. साथ ही बंधकों की रिहाई और गाजा में युद्ध खत्म करने के लिए ट्रंप दबाव भी बढ़ा रहे हैं. ट्रंप ने कहा कि 60 दिन की अवधि का उपयोग युद्ध को समाप्त करने की दिशा में काम करने के लिए किया जाएगा. हालांकि, इजराइल लगातार कहता रहा है कि वह हमास को समाप्त करने तक जंग जारी रखेगा. ट्रंप ने कहा कि अगले सप्ताह एक समझौता होने की उम्मीद है.

संघर्ष विराम के लिए हमास तैयार

हमास के अधिकारी ताहिर अल-नुनू ने कहा कि उनका संगठन किसी समझौते तक पहुंचने के बारे में गंभीर है और इसके लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि हमास किसी भी ऐसी पहल को स्वीकार करने के लिए तैयार है जो स्पष्ट रूप से युद्ध को पूर्ण अंत की ओर ले जाता हो. पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक मिस्र के एक अधिकारी इस प्रस्ताव पर चर्चा करने के लिए मिस्र और कतर के मध्यस्थों के साथ हमास के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात होने की संभावना है.

नेतन्याहू ने दी चेतावनी

इधर, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि गाजा में युद्ध के बाद हमास का अस्तित्व नहीं रहेगा. हालांकि इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि इजराइल गाजा में 60 दिन के युद्ध विराम की शर्तों पर सहमत है. उन्होंने हमास से भी कहा है कि स्थिति बिगड़ने से पहले वह इस समझौते को स्वीकार कर ले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >