Israel Air Strike : इजराइल के एयर स्ट्राइक में गई बांग्लादेशी की जान, मौके पर ही मौत

Israel Air Strike : इजराइल के एयर स्ट्राइक में मोहम्मद निजाम उद्दीन की जान चली गई. वे बांग्लादेश के रहने वाले थे. काम की तलाश में गए थे लेबनान

Israel Air Strike : इजराइल लगातार लेबनान पर एयर स्ट्राइक कर रहा है. इसमें कई लोगों की जान जा रही है. इस बीच खबर है कि इजराइल के हमले में एक बांग्लादेशी की जान गई है. इस संबंध में खबर dhakatribune.com ने प्रकाशित की है. खबर है कि लेबनान की राजधानी बेरूत में शनिवार को हवाई हमले में एक बांग्लादेशी प्रवासी श्रमिक की मौत हो गई.

मृतक की पहचान मोहम्मद निजाम उद्दीन के रूप में हुई

मृतक बांग्लादेशी की पहचान 31 वर्षीय मोहम्मद निजाम उद्दीन के रूप में की गई है. घटना तब हुई जब इजरायली हवाई हमले में बिना किसी पूर्व चेतावनी के एक इमारत को निशाना बनाया गया. लेबनान पर इजरायल के हमले शुरू होने के बाद से यह किसी बांग्लादेशी की पहली मौत है. निजाम के पिता मोहम्मद अब्दुल कुद्दुस हैं, जो ब्राह्मणबरिया में रहते हैं. मृतक की पत्नी फिलहाल लेबनान में ही है.

घटनास्थल पर ही चली गई निज़ाम की जान

लेबनान में बांग्लादेशी दूतावास ने निज़ाम की पत्नी से संपर्क किया है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि युद्ध की स्थिति के बीच उड़ानों की कमी की वजह से शव को बांग्लादेश वापस लाना संभव नहीं होगा. लेबनान में बांग्लादेशी दूतावास के अनुसार, निज़ाम शनिवार दोपहर बेरूत के हज़मीह इलाके में काम करने के लिए जा रहे थे. इस वक्त वे हवाई हमले की चपेट में आ गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. उनका शव फिलहाल एक स्थानीय अस्पताल में रखा गया है.

Read Also : Iran Israel War : ‘करारा जवाब’ दिया जाएगा, ईरान की धमकी के बाद अमेरिका अलर्ट

काम की तलाश में लेबनान गए थे निज़ाम

निज़ाम 12 साल पहले काम की तलाश में लेबनान गए थे. उनके परिवार को सूचित कर दिया गया है और उनके शव को बांग्लादेश वापस लाने की कोशिश की जा रही है. लेबनान में बांग्लादेश दूतावास ने मोहम्मद निज़ाम उद्दीन की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया. लेबनान में बांग्लादेश के राजदूत एयर वाइस मार्शल जावेद तनवीर खान ने अपनी संवेदना मृतक के परिवार से व्यक्त की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >