Israel Lebanon War: इजराइल ने लेबनान में फिर किया एयर स्ट्राइक, 21 लोगों की मौत

Israel Lebanon War: लेबनान में किये गए इजराइली हवाई हमलों में कम से कम 21 लोग मारे गए हैं. इन हमलों में, एक दक्षिणी शहर पर की गई बमबारी भी शामिल है जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई. अन्य छह लोग दक्षिणी शहर नबातियेह पर हमलों की एक श्रृंखला में मारे गए.

Israel Lebanon War: इजराइली ने इससे पहले बमबारी कर सौ साल पुराने एक बाजार को तहस-नहस कर दिया था. मृतकों में शहर के मेयर भी शामिल हैं. लेबनान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री नजीब मिकाती ने इजराइल पर, राहत प्रयासों पर चर्चा करने के लिए आयोजित नगर परिषद की बैठक को जानबूझकर निशाना बनाने का आरोप लगाया और कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय उन इजराइली हमलों के बारे में जानबूझकर चुप रहा है, जिसमें नागरिक मारे गए हैं. उन्होंने एक बयान में कहा, इस वास्तविकता के आलोक में किस समाधान की उम्मीद की जा सकती है?

इजराइली सेना ने कहा, हिज्बुल्ला के कमांड केंद्रों और हथियार भंडारों को निशाना बनाया

इजराइली सेना ने बिना कोई सबूत दिए कहा कि उसने बुधवार के हमलों में नबातियेह के नागरिक क्षेत्रों में स्थित हिज्बुल्ला के कमांड केंद्रों और हथियार भंडारों को निशाना बनाया. इजराइल ने छह दिन के विराम के बाद बेरूत के दक्षिणी उपनगरों पर भी बमबारी शुरू कर दी, और एक अपार्टमेंट भवन के नीचे स्थित हथियारों के गोदाम को निशाना बनाया. सेना ने हमले से पहले निवासियों को घर खाली करने की चेतावनी दी थी और किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.

Also read: Big Accident: नाइजीरिया में पेट्रोल टैंकर विस्फोट में 100 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 से अधिक घायल

कना पर इजराइली सेना ने किया था हमला

मंगलवार देर रात दक्षिणी शहर कना पर किए गए हमलों पर इजराइली सेना की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई है. घटनास्थल से ‘एसोसिएटेड प्रेस’ की तस्वीरों और वीडियो में कई इमारतें जमींदोज नजर आ रही हैं तथा कुछ की ऊपरी मंजिलें ढही हुई दिख रही हैं. वर्ष 1996 में, कना में सैकड़ों विस्थापित लोगों के आवास वाले संयुक्त राष्ट्र परिसर पर इजराइली गोलाबारी में कम से कम 100 नागरिक मारे गए थे और चार संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों सहित कई लोग घायल हुए थे.

2006 में इजराइली हमले में 36 लोगों की गई थी जान

वर्ष 2006 के युद्ध के दौरान एक रिहायशी इमारत पर इजराइल के हमले में करीब 36 लोग मारे गए थे जिनमें से एक तिहाई बच्चे थे. इजराइल ने उस समय कहा था कि उसने हिजबुल्ला के एक रॉकेट लॉन्चर को निशाना बनाकर यह हमला किया था. इजराइल ने कुछ दिनों के विराम के बाद बेरूत पर हमले फिर से शुरू किए.

मारे गए लोगों में शहर के मेयर अहमद काहिल भी शामिल

दक्षिणी बेरूत पर छह दिनों में पहली बार ये हमले किये गए और लेबनान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री नजीब मिकाती ने कहा कि अमेरिका ने उन्हें आश्वासन दिया था कि इजराइल राजधानी पर अपने हमलों को रोक देगा. दक्षिणी बेरूत में हिज्बुल्ला की अच्छी खासी उपस्थिति है. लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, नबातियेह में शहर और आस-पास के इलाकों में आधा दर्जन से अधिक हमले हुए, जिसमें कम से कम छह लोग मारे गए. प्रांतीय गवर्नर हुवैदा तुर्क ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि मारे गए लोगों में शहर के मेयर अहमद काहिल भी शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >