Iran warning to Trump : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी और सीनेटर लिंडसे ग्राहम की मौत के बाद ईरान के कुछ मीडिया एजेंसियों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी अखबार 'हमशहरी' ने पहले पन्ने पर डोनाल्ड ट्रंप, इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और अन्य नेताओं की तस्वीरों के साथ लिखा, "अचानक होने वाली मौत के लिए तैयार रहो" (Get ready for sudden death).
वहीं एक अखबार 'वतन-ए-एमरोज' ने ग्राहम की मौत को प्रमुखता से छापते हुए उन्हें "मौत का सौदागर" बताया.
टीवी चैनल पर भी विवादित बयान
ईरान के सरकारी न्यूज एजेंसी ने भी ग्राहम की मौत पर विवादित टिप्पणी की. उसने कहा कि ईरान विरोधी अमेरिकी सीनेटर के "नरक पहुंचने" पर वह ईरानी जनता को बधाई देता है. इन बयानों के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. ट्रंप के समर्थकों के बीच कुछ लोगों ने ग्राहम की मौत की जांच की मांग भी उठाई और ईरान के पहले दिए गए बयानों का जिक्र किया.
ईरान के बड़े आलोचक थे ग्राहम लिंडसे
ग्राहम लंबे समय से ईरान के खिलाफ सख्त रुख अपनाने के पक्ष में रहे थे. उन्होंने कई बार कहा था कि ईरान की मौजूदा सरकार को सत्ता से हटाया जाना चाहिए. रूस-यूक्रेन युद्ध में उन्होंने यूक्रेन का समर्थन किया और गाजा युद्ध के दौरान इजरायल के पक्ष में भी खुलकर बोले. फरवरी में ईरान पर हुए हमलों के बाद भी उन्होंने ईरानी सरकार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी.
इजरायल के साथ भी रहे सक्रिय
रिपोर्ट के अनुसार, हाल के महीनों में ग्राहम कई बार इजरायल गए और वहां के अधिकारियों तथा खुफिया एजेंसी मोसाद के प्रतिनिधियों से मुलाकात की. उन्होंने दावा किया था कि इन बैठकों से उन्हें ऐसी जानकारियां मिलीं, जो उन्हें अमेरिकी सरकार से नहीं मिली थीं. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि उन्होंने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात कर ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को लेकर चर्चा की थी और बाद में दावा किया कि इसी जानकारी के आधार पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संयुक्त अभियान का समर्थन किया.
ये भी पढ़ें : ईरान ने मार गिराया अमेरिकी ड्रोन, बंदर अब्बास शहर के ऊपर देखे जाने का दावा
