अमेरिकी ठिकानों पर हमले की ईरान को खुली छूट! तेहरान ने दी बड़ी धमकी, कहा- पलटवार के लिए रहे तैयार यूएस

Iran Warning To America: अमेरिकी हमलों से ईरान बौखला गया है. उसने अमेरिकी को जोरदार पलटवार की चेतावनी दी है. ईरान ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने ईरानी परमाणु स्थलों पर बड़े पैमाने हमला किया है, इससे ईरान की सेना को भी अमेरिकी ठिकानों पर हमला करने की खुली छूट मिल गई है. ईरान ने कहा कि यूएस ने मिसाइलों और 30,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से तीन स्थलों पर हमला कर एक बहुत बड़ी वर्जित रेखा पार कर दी है. अब ईरान भी पलटवार करने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र है.

Iran Warning To America: ईरान और इजराइल की जंग जारी है. ईरान के फोर्दो स्थित अंडर ग्राउंड यूरेनियम संवर्धन (Uranium Enrichment) स्थल पर सोमवार को हमला किया. ईरान ने भी तेल अवीव पर मिसाइलों और ड्रोनों की बौछार कर दी. हमले के बाद ईरान ने इजराइल के साथ-साथ अमेरिका को बड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने ईरानी परमाणु स्थलों पर बड़े पैमाने हमला किया है, इससे ईरान की सेना को भी अमेरिकी ठिकानों पर हमला करने की खुली छूट मिल गई है. ईरान की सरकारी मीडिया ने बताया कि फोर्दो स्थित परमाणु केंद्र पर रविवार को अमेरिका ने हमला किया था इसके बाद सोमवार को फिर फिर से इसपर हमला किया गया. हालांकि इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है कि हमला किसने किया और कितना नुकसान हुआ है.  

अमेरिकी ने पार की वर्जित रेखा- ईरान

अमेरिकी हमलों के बाद ईरान ने कहा कि यूएस ने मिसाइलों और 30,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से तीन स्थलों पर हमला कर एक जोखिम भरी बहुत बड़ी वर्जित रेखा पार कर दी है. ऐसे में अब ईरान भी पलटवार करने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र है.  ईरानी सैन्यकर्मियों के संयुक्त प्रमुख जनरल अब्दुलरहीम मौसवी ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा है कि उसके हमलों ने ईरानी बलों को अमेरिकी हितों और उसकी सेना के खिलाफ कार्रवाई करने की खुली छूट दे दी है. रविवार को तड़के अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु केंद्रों फोर्दो, नतांज और इस्फहान पर बंकर बस्टर बमों से हमला कर दिया था.

ईरान ने दी अमेरिका को चेतावनी

इधर, ईरान ने राजदूत आमिर सईद इरावानी ने यूएन में अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है. इरावानी ने कहा कि ईरान में अमेरिका का बंक बस्टर बमों से हमला घोर अपराध है. इजराइल ने जानबूझकर युद्ध में अमेरिका को घसीटा है. इरावानी ने कहा, अमेरिका ने कूटनीति को खत्म करने का फैसला कर लिया है. ऐसे में ईरान भी पलटवार करने के लिए आजाद है. उन्होंने कहा कि हमला कब, कैसे और कितना बड़ा होगा इसका फैसला ईरान की सेना करेगी.

अमेरिकी हमला कर ईरान की संप्रभुता का उल्लंघन- तेहरान

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी इरना ने कहा कि अमेरिका का हमला ईरान की संप्रभुता का उल्लंघन है. अमेरिका का हमला देश में इजराइली के युद्ध में प्रवेश करने और देश पर आक्रमण करने के समान है. इधर, मिडिल ईस्ट में जारी संग्राम पर दुनिया भर के देश तनाव को कम करने और संघर्ष को हल करने के लिए कूटनीतिक सहारा लेने की मांग कर रहे हैं. सोमवार को यूरोपीय संघ की शीर्ष राजनयिक काजा कल्लास ने कहा कि समूह कूटनीतिक समाधान पर बहुत अधिक केंद्रित है.

नागरिक उद्देश्य के लिए है ईरान का परमाणु कार्यक्रम- तेहरान

इसी कड़ी में ईरान ने इस बात पर जोर दिया है कि उसका परमाणु कार्यक्रम सिर्फ नागरिक उद्देश्यों के लिए है. उसने प्रतिबंधों में राहत के बदले में 2015 में अमेरिका, फ्रांस, चीन, रूस, ब्रिटेन और जर्मनी के साथ हुए समझौते के तहत अपने यूरेनियम संवर्धन को सीमित करने और अंतरराष्ट्रीय निरीक्षकों को अपने परमाणु स्थलों तक पहुंच की अनुमति देने पर सहमति भी जाहिर की थी. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >