डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- ईरान ने कतर पर दोबारा हमला किया तो पूरा इलाका कर दूंगा तबाह

Iran War : कतर और यूएई पर हुए हमलों से खाड़ी के अरब देशों (मुख्य रूप से 6 देश ) पर दबाव बढ़ गया है. 28 फरवरी से शुरू हुए इस जंग के बाद से ये देश लगातार ईरान के हमलों से खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं.

Iran War : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वादा किया कि इजरायल अब ईरान के बड़े गैस क्षेत्र ‘साउथ पार्स’ पर और हमला नहीं करेगा. लेकिन उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर ईरान ने फिर से कतर पर हमला किया, तो अमेरिका जोरदार जवाब देगा. पूरे इलाके को तबाह कर देगा.

ग्लोबल एनर्जी मार्केट में उथल-पुथल और कतर पर ईरान के मिसाइल हमलों के बीच ट्रंप ने बुधवार रात (18 मार्च) सोशल मीडिया पर ये बात कही. उन्होंने कहा कि वो बड़े स्तर की हिंसा और तबाही नहीं चाहते, क्योंकि इससे ईरान के भविष्य पर लंबे समय तक असर पड़ेगा. ट्रंप ने कहा कि लेकिन अगर कतर के एलएनजी (Liquefied Natural Gas) वाली जगह पर फिर हमला हुआ तो वह ऐसा करने में कतई हिचकिचाएंगे नहीं.

‘साउथ पार्स’ पर हमले किये गये

इजराइल के हमलों में ईरान के खुफिया मंत्री (Intelligence Minister) की मौत हो गई है. इजरायल ने शीर्ष ईरानी नेतृत्व (Top Iranian Leadership) के खिलाफ अपना अभियान जारी रखते हुए बुधवार को ईरान के नेचुरल गैस फील्ड पर पर हमला किया. इससे इलाके की सबसे अहम चीज, यानी ऊर्जा सप्लाई पर और ज्यादा दबाव पड़ गया. ईरान ने अपने बड़े गैस क्षेत्र ‘साउथ पार्स’ पर हुए हमले की कड़ी आलोचना की है.

यह भी पढ़ें : कतर के गैस प्लांट पर मिसाइल अटैक, ईरान के आगे बेबस हुए 12 मुस्लिम देश; कहा- ‘हमले तुरंत रोको’

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने क्या कहा

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने कहा कि इन हमलों के ऐसे बुरे नतीजे हो सकते हैं, जो पूरी दुनिया को प्रभावित कर सकते हैं. ‘साउथ पार्स’ गैस क्षेत्र पर हमले के बाद ईरान ने भी जवाबी कदम बढ़ा दिए और खाड़ी के दूसरे देशों के एनर्जी बेस  को निशाना बनाना शुरू कर दिया. इ समें कतर के गैस प्लांट भी शामिल हैं. इसके जवाब में कतर ने ईरानी दूतावास के अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >