Iran US Tension : अमेरिका ने कहा- गेंद अब ईरान के पाले में

Iran US Tension : अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे डी वेंस ने कहा कि इस्लामाबाद में बातचीत में अच्छी प्रगति हुई है. अब अगला कदम ईरान को उठाना है, गेंद उसके पाले में है. जानें ईरान के न्यूक्लियर एम्बिशन को लेकर क्या बोले वेंस.

Iran US Tension : जे डी वेंस ने कहा कि पाकिस्तान के इस्लामाबाद में हुई शांति वार्ता (पीस टॉक) में अच्छी प्रगति हुई है. अब बातचीत को आगे बढ़ाने और युद्ध खत्म करने के लिए अगला कदम तेहरान को उठाना होगा. अमेरिका और ईरान वीकेंड में इस्लामाबाद में 21 घंटे तक चली लंबी शांति वार्ता के बाद किसी समझौते पर नहीं पहुंच सके. अमेरिका का कहना था कि तेहरान ने परमाणु ईंधन संवर्धन (Nuclear Fuel Enrichment) रोकने संबंधी शर्त को मानने से इनकार कर दिया.

वेंस ने ‘फॉक्स न्यूज’ से बातचीत में कहा कि हालात खराब नहीं हुए, बल्कि सही दिशा में बढ़े हैं. उन्होंने कहा कि बातचीत में अच्छी प्रगति हुई और सामने वाला पक्ष भी आगे बढ़ा. इससे कुछ पॉजेटिव साइन मिले. हालांकि, अभी उतनी प्रगति नहीं हुई है जितनी उम्मीद थी, इसलिए बातचीत को और आगे ले जाने की जरूरत है.

ईरान के न्यूक्लियर एम्बिशन पर क्या बोले वेंस?

वेंस ने जोर देकर कहा कि अगर ईरान न्यूक्लियर एम्बिशन को लेकर अमेरिका की बात मान लेता है तो दोनों देशों के बीच बहुत अच्छा समझौता हो सकता है. वेंस ने कहा कि क्या हमारी आगे और बातचीत होगी, क्या हम किसी समझौते तक पहुंचेंगे? मुझे लगता है कि गेंद अब ईरान के पाले में है.

यह भी पढ़ें : होर्मुज नाकेबंदी पर चीन की अमेरिका को चेतावनी, कहा- दखल मत दो

उपराष्ट्रपति वेंस ने कहा कि पाकिस्तान में हुई शांति वार्ता इसलिए खत्म हो गई क्योंकि ईरानी डेलिगेशन किसी समझौते पर अंतिम मुहर नहीं लगा सका. उन्होंने कहा कि इस बातचीत से यह समझ आया कि तेहरान में असली फैसले कौन लेता है? वहां मौजूद टीम के पास समझौता करने का पूरा अधिकार नहीं था. उन्होंने कहा कि उन्हें तेहरान लौटना पड़ा ताकि या तो सर्वोच्च नेता से या किसी और से उन शर्तों पर मंजूरी ली जा सके जो हमने तय की थीं.

ईरान और अमेरिका की ओर से कौन आए बातचीत करने?

वेंस ने इस बातचीत में अमेरिकी डेलिगेशन का नेतृत्व किया, जिसमें विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जैरेड कुशनर शामिल थे. वहीं ईरान की ओर से संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर गालिबफ और विदेश मंत्री अब्बास अराघची इस बातचीत का हिस्सा बने.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >