सच कम, झूठ ज्यादा : ट्रंप के शांति समझौते वाले दावों पर ईरान का जवाब

ईरान से जुड़े मीडिया ने ट्रंप के उस दावे को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि बिना शर्त होर्मुज स्ट्रेट खोलने पर सहमति बन गई है. तेहरान का कहना है कि ड्राफ्ट डील में ऐसी कोई बात शामिल नहीं है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान बिना किसी शुल्क के होर्मुज स्ट्रेट खोलने पर राजी हो गया है. लेकिन इसके तुरंत बाद ईरानी सेना से जुड़े मीडिया ने ट्रंप के बयान को खारिज कर दिया. ईरान का कहना है कि ट्रंप की बातों में सच और झूठ मिला हुआ है. तेहरान में जिस ड्राफ्ट डील पर चर्चा चल रही है, उसमें ऐसी कोई शर्त शामिल नहीं है.

ईरान की IRGC से जुड़े फार्स न्यूज एजेंसी ने तेहरान के वरिष्ठ अधिकारियों के हवाले से कहा कि ट्रंप के बयान सिर्फ फर्जी जीत दिखाने की कोशिश हैं. ईरान का कहना है कि ट्रंप ने जिस समझौते का दावा किया, उसकी शर्तें असली ड्राफ्ट से मेल नहीं खातीं. सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि “कमिटमेंट के बदले कमिटमेंट” वाले इस प्रस्तावित समझौते को ईरान में अंतिम मंजूरी के तौर पर देखा जा रहा है. हालांकि, तेहरान ने अभी तक इस पर कोई आखिरी फैसला नहीं लिया है.

ट्रंप ने क्या किया दावा?

व्हाइट हाउस में पश्चिम एशिया के हालात पर अहम बैठक से पहले ट्रंप ने दावा किया कि होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही पर लगी पाबंदियां लगभग खत्म हो गई हैं. उन्होंने कहा कि दुनिया के करीब 20 फीसदी तेल की सप्लाई वाले इस अहम समुद्री रूट पर अब हालात सामान्य हो रहे हैं और जहाजों की आवाजाही फिर से पटरी पर लौट रही है. ट्रंप ने कहा कि ईरान जल्द ही होर्मुज स्ट्रेट  में बची हुई बारूदी सुरंगों को हटा देगा या निष्क्रिय कर देगा. उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी अब खत्म की जा रही है, इसलिए वहां फंसे जहाज लौट सकते हैं.

यह भी पढ़ें : ईरान का दावा- बुशेहर के पास अमेरिकी विमान मार गिराया, अमेरिका ने दिया ये रिएक्शन

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी कहा कि फिलहाल किसी तरह का पैसा नहीं दिया जाएगा. उन्होंने दावा किया कि समझौते के कुछ अन्य मुद्दों पर भी सहमति बन चुकी है, हालांकि उनके मुताबिक वे मुद्दे ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >