मौत की अफवाहों के बीच सामने आए नेतन्याहू, जारी किया नया वीडियो

Iran Israel War: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है.वीडियो में वह एक खास जगह पर लोगों से बातचीत करते नजर आ रहे हैं.

Iran Israel War: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी मौत से जुड़ी साजिश संबंधी अफवाहों को खारिज करते हुए सोमवार को एक और वीडियो साझा किया, जिसमें वह सार्वजनिक स्थान पर लोगों से मिलते-जुलते नजर आए. इससे पहले नेतन्याहू ने रविवार को भी एक वीडियो जारी किया था. अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर साझा किए गए 90 सेकंड के वीडियो में नेतन्याहू यरुशलम पर्वतीय क्षेत्र में लोगों से बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन भी लिखा- दिशानिर्देशों का पालन करें और मिलकर जीतें.

वीडियो में तस्वीर खिंचवाते नजर आए नेतन्याहू

वीडियो में वह शिर नाम की दो लड़कियों के साथ तस्वीरें खिंचवाते, अपने पालतू कुत्ते को टहला रही एक महिला से कुत्ते की नस्ल के बारे में पूछते और यरुशलम के नजरों का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में उन्हें यह कहते सुना जा सकता है- यरुशलम कितना सुंदर है. यरुशलम जैसा कुछ नहीं.

कई लोगों से नेतन्याहू ने की बात

नेतन्याहू ने मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए लोगों से आश्रय स्थलों के पास रहने की जरूरत पर भी जोर दिया. उन्होंने आसपास मौजूद लोगों से पूछा- यहां आश्रय स्थल कहां है?” जवाब मिला पास ही है. इस पर प्रधानमंत्री ने कहा- यह बहुत महत्वपूर्ण है.

रविवार को भी जारी किया था वीडियो

रविवार को नेतन्याहू ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वह एक कैफे में कॉफी का ऑर्डर देते नजर आए थे और सोशल मीडिया पर जारी उनकी मौत की अटकलों को खारिज किया था. (भाषा इनपुट)

Also Read: इजराइली राजदूत ने बताया 3-पॉइंट प्लान, कहा- ईरान पर यूं ही नहीं किया हमला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >