Watch Video: अमेरिकी तेल टैंकर को उड़ाने के बाद चिल्लाए- अल्लाह हू अकबर

Watch Video : एक जोरदार धमाका. समुद्र के बीच ऊंची आग की लपटें. वीडियो के पीछे से आती आवाज- अल्लाह हू अकबर. ईरान के द्वारा जारी इस भयावह वीडियो को आप भी देखें.

Watch Video : ईरान ने एक वीडियो जारी किया है. इसमें वह दावा कर रहा है कि उसके विस्फोटक से भरी नाव ने इराकी समुद्री इलाके में एक अमेरिकी कंपनी के तेल टैंकर को टक्कर मारी. इस हमले में टैंकर में जोरदार धमाका हुआ और आग लग गई. इसी दौरान दो तेल टैंकरों को निशाना बनाया गया, जिसमें कम से कम एक क्रू मेंबर की मौत हो गई. वहीं कई लोगों को बचा लिया गया. इस वीडियाे को Al Jazeera Breaking News @AJENews ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है. आप भी देखें ये वीडियो.

44 सेकंड के वीडियो में नजर आ रहा है कि समुद्र के बीच हलचल होती है. इसके बाद दो जोरदार धमाके होते हैं. आग की लपटें बहुत ऊंची उठती वीडियो में दिख रही है. धमाके के बाद दो लोगों की आवाज वीडियो में सुनाई देती है. वे एक-एक करके चिल्लाते हैं- अल्लाह हू अकबर. इतना चिल्लाने के बाद वे किसी दूसरी भाषा में कुछ कहते सुनाई दे रहे हैं. आग की पलटें फैलने के बीच वे ऐसा लग रहा है कि अपने नाव को पीछे की ओर भगा रहे हैं.

ईरान पर अमेरिका और इजरायल ने कब किया हमला?

ईरान को लेकर मौजूदा बड़ा संघर्ष 28 फरवरी 2026 से शुरू हुआ. अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर संयुक्त सैन्य हमले किए. इसके बाद ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी और धीरे-धीरे हालात युद्ध जैसे बन गए. हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की मौत हो गई.

यह भी पढ़ें : अमेरिका पर दबाव बनाने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में मचाया आतंक, 2 भारतीय जहाजों को किया पार

मोजतबा खामेनेई ने क्या कहा?

मोजतबा खामेनेई ने ईरान के सुप्रीम लीडर का पद संभालने के बाद अपना पहला बयान जारी किया. खामेनेई ने बयान में कहा कि जंग में मारे गए लोगों का बदला लिया जाएगा. उन्होंने अमेरिका पर निशाना साधते हुए कहा कि ईरान अपने दुश्मनों से मुआवजा वसूलेगा. अगर दुश्मन इसके लिए तैयार नहीं होता, तो ईरान उसकी संपत्तियों से इसकी भरपाई करेगा या उन्हें उतनी ही हद तक नुकसान पहुंचाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >