Iran Missile Test: ईरान ने किया अमेरिकी युद्धपोत को तबाह करने वाली मिसाइल का टेस्ट, US नेवी में हड़कंप

ईरान के एक वरिष्ठ IRGC अधिकारी ने दावा किया है कि उन्होंने एक अमेरिकी युद्धपोत के खिलाफ नई मिसाइल का परीक्षण किया, जिसके बाद अमेरिकी जहाज पीछे हटने लगे. अधिकारी के बयान ने दोनों देशों के बीच सैन्य तनाव को और बढ़ा दिया है.

ईरान के वरिष्ठ IRGC अधिकारी मोहसिन रजाई ने अमेरिका को लेकर बड़ा दावा किया है. रजाई के मुताबिक, ईरान ने करीब 48 घंटे पहले एक अमेरिकी युद्धपोत के खिलाफ अपनी नई मिसाइल का परीक्षण किया. उन्होंने दावा किया कि मिसाइल परीक्षण के बाद समुद्र में ऐसा माहौल बना कि अमेरिकी जहाज वहां से पीछे हटने लगे.

असली तबाही मच गई है अमेरिकी जहाज भागे

मोहसिन रजाई ने अपने बयान में कहा, “असली तबाही मच गई... जहाज वहां से भाग गए.” उनके इस बयान ने ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते सैन्य तनाव को लेकर नई अटकलों को जन्म दे दिया है. हालांकि, रजाई के दावे में यह स्पष्ट नहीं किया गया कि मिसाइल परीक्षण के दौरान किसी अमेरिकी युद्धपोत को वास्तव में नुकसान पहुंचा या नहीं.

एक युद्धपोत पर हमला, 200-300 सैनिकों की मौत का दावा

रजाई ने अमेरिकी युद्धपोतों की संवेदनशीलता का जिक्र करते हुए कहा कि अगर किसी युद्धपोत पर सफल हमला होता है तो 200 से 300 अमेरिकी सैनिकों की मौत हो सकती है. उन्होंने दावा किया कि ईरान पहले ही अमेरिका को इस तरह के खतरे को लेकर चेतावनी दे चुका था.

‘उन्होंने हमारी चेतावनी को गंभीरता से नहीं लिया’

IRGC अधिकारी ने आरोप लगाया कि अमेरिका ने ईरान की चेतावनियों को गंभीरता से नहीं लिया. उनके मुताबिक,ईरान की सैन्य क्षमता को कम करके आंकना अमेरिका के लिए भारी पड़ सकता है. रजाई का यह बयान ऐसे समय आया है जब दोनों देशों के बीच सैन्य टकराव का खतरा लगातार चर्चा में है.

मिसाइल टेस्ट के दावे ने बढ़ाई हलचल

ईरान की ओर से नई मिसाइल के परीक्षण का दावा सामने आने के बाद क्षेत्र में तनाव को लेकर सवाल और गहरे हो गए हैं. खास तौर पर अमेरिकी युद्धपोतों को लेकर दिए गए बयान ने इस दावे को और संवेदनशील बना दिया है. हालांकि, रजाई के दावे की स्वतंत्र पुष्टि सामने नहीं आई है.

ये भी पढ़ें: Iran-Israel War: ईरान बना रहा 7 अक्टूबर से बड़े हमले का प्लान, कई फ्रंट पर इजरायल को घेरने की तैयारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र गिरि

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >