अमेरिकी हमलों के बाद ईरान का पलटवार, UAE, बहरीन और कतर पर किया अटैक, दहले अमेरिकी ठिकाने

अमेरिका के ईरान पर ताजा हमलों के बाद पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है. कतर की राजधानी दोहा में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं. सरकार ने लोगों के मोबाइल पर सुरक्षा अलर्ट भेजा.

अमेरिका के हमलों के बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया. इसके बाद पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ गया है. कई देशों में सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया है. UAE, बहरीन और कतर ने बताया कि उनके इलाके हमले की चपेट में हैं. इससे पहले ईरान ने होर्मुज बंद करने का ऐलान किया था. ईरान ने चेतावनी दी थी कि अगर उस पर फिर हमला हुआ तो वह दुश्मन के दूसरे ठिकानों को भी निशाना बनाएगा.

अबू धाबी के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली (Air Defense System) ईरान की ओर से दागी गई मिसाइलों और ड्रोन को रोकने में जुटी हुई है. अधिकारियों के मुताबिक, इन हवाई खतरों को हवा में ही नष्ट करने की कोशिश की जा रही है. वहीं बहरीन के गृह मंत्रालय ने बताया कि देश में सायरन बजाए गए हैं. लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थान में जाने को कहा गया है.


टाइम्स ऑफ इजरायल ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से खबर दी है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कतर की राजधानी दोहा में तेज धमाकों की आवाजें सुनी गईं. वहीं, कतर सरकार ने लोगों के मोबाइल फोन पर सुरक्षा अलर्ट भेजकर सतर्क रहने को कहा है. प्रत्यक्षदर्शियों को कतर के आसमान में मिसाइलों और ड्रोन को हवा में ही नष्ट करने वाला नजारा देखा.


ये भी पढ़ें: होर्मुज में जहाज पर हमले का जवाब, अमेरिका ने ईरान पर फिर किए ताबड़तोड़ हमले

UAE ने क्या कहा?

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने दावा किया है कि उसकी एयर डिफेंस सिस्टम ईरान की ओर से दागी गई मिसाइलों और ड्रोन को नाकाम करने में लगीं हैं. रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, देश के अलग-अलग हिस्सों में सुनाई दे रहे धमाकों की आवाजें एयर डिफेंस सिस्टम की कार्रवाई का हिस्सा हैं. मंत्रालय ने बताया कि बैलिस्टिक मिसाइल, क्रूज मिसाइल और ड्रोन को हवा में ही रोककर नष्ट किया जा रहा है. सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है. अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल सरकारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >