ईरान की पड़ोसी देशों से अपील; कहा- अमेरिका और इजरायल का साथ न दें, इन्हें क्षेत्र की शांति से मतलब नहीं

Iran Appeals Neighboring Countries: ईरान ने अमेरिका और इजरायल पर मिडिल ईस्ट की शांति भंग करने का आरोप लगाया है. विदेश मंत्रालय ने पड़ोसी देशों को अपनी सीमा का इस्तेमाल हमले के लिए न होने देने की चेतावनी दी है. वहीं, पाकिस्तान के जरिए वॉशिंगटन से बातचीत की नई कोशिशें शुरू हो गई हैं.

Iran Appeals Neighboring Countries: ईरान ने अमेरिका और इजरायल (जायोनी शासन) पर तीखा हमला बोला है. ईरान का कहना है कि ये दोनों देश खाड़ी क्षेत्र में अस्थिरता फैला रहे हैं. ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने साफ शब्दों में कहा कि पिछले 40 दिनों की घटनाओं ने साबित कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल को इस क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा की कोई परवाह नहीं है. उनकी मौजूदगी सिर्फ देशों के बीच फूट डालने का काम करती है.

पड़ोसी देशों को सख्त संदेश

ईरान ने अपने पड़ोसी देशों से अपील की है कि वे अपनी जमीन, समुद्र या आसमान का इस्तेमाल ईरान पर हमले के लिए न होने दें. बघाई ने चिंता जताते हुए कहा कि जाने-अनजाने में कुछ क्षेत्रीय देशों ने अपनी सुविधाओं का गलत इस्तेमाल होने दिया है. ईरान ने स्पष्ट किया कि वह पड़ोसी देशों के साथ अच्छे रिश्ते और एक-दूसरे की संप्रभुता का सम्मान चाहता है, लेकिन ईरान के खिलाफ किसी भी सैन्य कार्रवाई में सहयोग को तुरंत रोका जाना चाहिए.

पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे तेहरान

तनाव के बीच कूटनीतिक कोशिशें भी तेज हो गई हैं. बुधवार को ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर का तेहरान में स्वागत किया. अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि पाकिस्तान शांति और बातचीत को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा रहा है. बता दें कि ‘इस्लामाबाद टॉक्स’ के बेनतीजा रहने के बाद अब बातचीत के दूसरे दौर की तैयारी चल रही है.

सीजफायर बढ़ाने के पक्ष में नहीं हैं ट्रंप

डिप्लोमैटिक सोर्सेज के मुताबिक, जनरल मुनीर अपने साथ वाशिंगटन (अमेरिका) का एक नया संदेश लेकर तेहरान पहुंचे हैं. इसका मकसद डेडलॉक को खत्म करना और बातचीत के लिए नया फ्रेमवर्क तैयार करना है. यह कोशिश ऐसे समय में हो रही है जब दो हफ्ते का सीजफायर खत्म होने वाला है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि वे सीजफायर बढ़ाने के पक्ष में नहीं हैं, लेकिन वे समझौते के जरिए समाधान चाहते हैं. ट्रंप ने उम्मीद जताई है कि अगले कुछ दिनों में इस पर कोई बड़ा अपडेट आ सकता है.

ये भी पढ़ें: US-Iran में सुलह कराएगा पाकिस्तान? तेहरान पहुंचे आर्मी चीफ मुनीर, 21 अप्रैल को खत्म होगा सीजफायर

ये भी पढ़ें: अमेरिका का बड़ा फैसला: रूस और ईरान से तेल खरीदने पर पाबंदियां फिर से लागू, भारत की मुश्किलें बढ़ीं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Govind Jee

गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >