Indus River : मोदी ने पानी बंद किया तो खून का प्यासा हुआ बिलावल, भारत को दी धमकी, देखें वीडियो

Bilawal Bhutto

Indus River : पाक नेता बिलावल भुट्टो ने चारों प्रांतों की एकता पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि ये चार सूबे चार भाइयों जैसे हैं और मिलकर भारत के हर मंसूबे का करारा जवाब देंगे. उन्होंने गीदड़भभकी देते हुए भारत को चेताया. यह बयान ऐसे समय आया है जब भारत ने पहलगाम हमले के बाद सिंधु जल संधि को सस्पेंड किया, जिसे पाकिस्तान ने ‘युद्ध के बराबर’ बताया है.

Indus River : पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाए. इसके बाद से पड़ोसी देश छटपटाया हुआ है. इनमें सिंधु जल समझौता रोकना भी शामिल है जिससे पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है. वह लगातार धमकियां दे रहा है. इसी कड़ी में पाक नेता बिलावल भुट्टो का भी रिएक्शन आया है. उन्होंने कहा है कि सिंधु दरिया हमारा है और हमारा ही रहेगा. उन्होंने भड़काऊ बयान देते हुए कहा कि अब या तो सिंधु में पानी बहेगा या उनका खून…ऐसा बयान देकर बिलावल ने भारत पर दबाव बनाने की कोशिश की है.

सखर में सिंधु नदी किनारे जनसभा को संबोधित करते हुए बिलावल भुट्टो ने भड़काऊ बयान दिया. उन्होंने कहा कि सिंधु नदी हमारी थी, है और रहेगी. उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि या तो इस नदी से हमारा पानी बहेगा, या फिर उसका खून जो हमारी हिस्सेदारी छीनने की चाहत रखता है. उनके बयान के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ सकता है.

हमले का मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार : बिलावल भुट्टो

बिलावल भुट्टो ने कहा कि भारत की आबादी अधिक  होने से वह यह तय नहीं कर सकता कि पानी किसका है. पाकिस्तान की अवाम बहादुर है और हम डटकर मुकाबला करने को तैयार हैं. उन्होंने कहा कि हमारी फौज सरहदों पर हर हमले का मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार बैठी है.  बिलावल ने सिंधु नदी को पाकिस्तान की सांझी विरासत बताया और जनता से एकजुट होने की अपील की. उन्होंने कहा कि हर पाकिस्तानी सिंधु का पैग़ाम लेकर दुनिया को बताएगा कि दरिया पर डाका हमें कतई मंजूर नहीं है. दुश्मन की नजर हमारे पानी पर है, इसका जवाब पूरे मुल्क को मिलकर देना होगा.

पाक ने सिंधु नदी पर विवादित नहर परियोजना रद्द की

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा सिंधु जल संधि निलंबित किए जाने पर पाकिस्तान ने विवादास्पद नहर परियोजना को रोकने का निर्णय लिया है. फरवरी में सेना प्रमुख असीम मुनीर और पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने चोलिस्तान परियोजना की शुरुआत की थी, जो पंजाब के रेगिस्तानी क्षेत्र की सिंचाई के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना मानी जा रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >