कनाडा में भारतीय फिल्मोंं की स्क्रीनिंग बंद, दो बार निशाना बना एक सिनेमा हॉल, कौन है इस घटना के पीछे?

Indian Film screening closed in Canada: कनाडा के ओंटारियो में भारतीय फिल्मों की स्क्रीनिंग करने वाले एक थिएटर पर दो बार हमला किया गया. पहला हमला 25 सितंबर को हुआ जबकि दूसरा 2-3 अक्टूबर को. इस हमले के पीछे खालिस्तानियों के होने का शक जताया जा रहा है. थिएटर ने इसके पीछे भारतीय फिल्मों को बताया, साथ ही दो इंडियन फिल्म्स की स्क्रीनिंग रोक दी है.

Indian Film screening closed in Canada: भारतीय फिल्मों से क्या दुश्मनी है? कनाडा में एक मूवी थिएटर पर दो बार हमला किया गया. इस वजह से उत्तरी अमेरिकी देश के ओंटारियो प्रांत में मूवी थिएटर ने भारतीय फिल्मों के कई शो रद्द कर दिए हैं. दो हफ्तों में यह आगजनी और फायरिंग हमलों की यह दूसरी घटना है. 2-3 अक्टूबर को केवल फायरिंग नहीं की गई बल्कि पेट्रोल डालकर आग लगाने की घटना भी सामने आई है. ये हमले किसने किए इस बारे में कोई सूचना नहीं मिली है, हालांकि इसका शक खालिस्तानियों पर ही जा रहा है. ओकविल स्थित Film.ca Cinemas के अधिकारियों ने इन हमलों को दक्षिण एशियाई फिल्मों की स्क्रीनिंग से जोड़ते हुए भारतीय फिल्मों की स्क्रीनिंग हटा दीं.

इस थिएटर पर पहला हमला 25 सितंबर को सुबह करीब 5:20 बजे हुआ था. तब हैल्टन पुलिस के मुताबिक, दो संदिग्धों ने लाल गैस कनस्तरों के जरिए ज्वलनशील तरल पदार्थ का इस्तेमाल कर थिएटर के मुख्य द्वार पर आग लगाने की कोशिश की थी. आग थिएटर की बाहरी दीवार तक सीमित रही, जिससे कोई विशेष नुकसान नहीं  हुआ. दूसरा हमला एक हफ्ते बाद, 2 अक्टूबर को हुआ, जब रात 1:50 बजे थिएटर के प्रवेश द्वार पर कई गोलियां चलाईं गईं. पुलिस ने संदिग्ध को गहरे रंग की त्वचा वाला, भारी शरीर वाला पुरुष बताया है, जिसने पूरे काले कपड़े और काला फेस मास्क पहना था. जांचकर्ताओं का मानना है कि दोनों हमले जानबूझकर किए गए थे. पुलिस ने इस संबंध में जानकारी रखने वाले लोगों से डिस्ट्रिक्ट क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशंस ब्यूरो से संपर्क करने की अपील की.

Film.ca ने सोशल मीडिया पर पहली घटना का एक सीसीटीवी फुटेज साझा किया. जिसमें एक ग्रे रंग की एसयूवी रात करीब 2 बजे आती दिखती है. एक हुडी पहना व्यक्ति थिएटर के प्रवेश द्वार का मुआयना करता है और फिर गाड़ी लेकर चला जाता है. वही एसयूवी दोबारा पार्किंग में लौटी. सुबह करीब 5:15 बजे एक सफेद एसयूवी आती दिखी. इसके बाद दो लोग लाल कनस्तरों से तरल पदार्थ गिराते और फिर माचिस जलाकर जमीन पर फेंकते नजर आते हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सूत्रों  का कहना है कि इन हमलों का संबंध इलाके में सक्रिय खालिस्तानी चरमपंथियों से हो सकता है, लेकिन हैल्टन पुलिस ने अभी तक मकसद के बारे में कुछ नहीं कहा है. हालांकि, अतीत में ओकविल के एक मंदिर को खालिस्तानी धमकियां मिली थीं, लेकिन इस मामले में उनकी संलिप्तता की पुष्टि नहीं हुई है.

थिएटर की प्रतिक्रिया

Film.ca के सीईओ जेफ नोल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कहा कि इन हमलों का संबंध थिएटर में दक्षिण एशियाई फिल्मों की स्क्रीनिंग से है. उन्होंने कहा, “हम वही फिल्म दिखाएंगे, जिसे हम दिखाना चाहें, जब चाहें,” और यह भी कहा कि थिएटर दक्षिण एशियाई फिल्मों की स्क्रीनिंग जारी रखेगा. हालांकि हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि हम धमकियों के आगे झुकना नहीं चाहते, लेकिन स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि हमें अपने समुदाय की सुरक्षा के लिए हर एहतियात उठाना जरूरी है. 

थिएटर ने कहा कि हिंसक हमलों के कारण वे ऋषभ शेट्टी की कांतारा: ए लीजेंड चैप्टर 1 और पवन कल्याण की दे कॉल हिम ओजी की स्क्रीनिंग वापस ले रहे हैं. थिएटर की वेबसाइट पर अब किसी भी दक्षिण एशियाई फिल्म की लिस्टिंग नहीं है.

Film.ca Cinemas पर लगातार हुए हमलों के बाद कनाडा के एक अन्य थिएटर York Cinemas ने भी भारतीय फिल्मों की स्क्रीनिंग रद्द कर दी. थिएटर प्रशासन ने एक बयान में कहा कि हालिया घटनाओं के कारण, हम अगली सूचना तक भारतीय फिल्मों की स्क्रीनिंग नहीं करेंगे. यह फैसला हमारे कर्मचारियों और मेहमानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.

ये भी पढ़ें:-

New York Plane Collide: अमेरिका में विमान हादसा, आपस में टकराए दो विमान, एक प्लेन का टूटा विंग, देखें वीडियो 

युद्ध रुकवाने के लिए नोबेल मांग रहे डोनाल्ड ट्रंप, पीठ पीछे उड़ रही खिल्ली, मैक्रों के सामने इस बात पर खूब लगे ठहाके 

रूस पेपर टाइगर! तो नाटो क्या है? पुतिन ने डोनाल्ड ट्रंप को दिया करारा जवाब, एक-एक धमकी पर दी सख्त चेतावनी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >