India Pakistan Tensions : पाकिस्तानी मंत्री के गाल पर जोरदार तमाचा! एक्स अकाउंट बंद

India Pakistan Tensions : भारत सरकार ने पहलगाम हत्याकांड के बाद हनिया आमिर और माहिरा खान सहित कई पाकिस्तानी अभिनेताओं के इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक कर दिए हैं. अन्य पाकिस्तानी हस्तियां जिनके इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में बंद कर दिए गए हैं, वे हैं – अली जफ़र, सनम सईद, बिलाल अब्बास, इकरा अजीज, इमरान अब्बास और सजल अली. इसके बाद अब पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री का एक्स अकाउंट बंद किया गया है.

India Pakistan Tensions : पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार का एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिया गया है. सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक मैसेज में बताया गया कि यह कदम कानूनी मांग के तहत उठाया गया है. कुछ दिन पहले तरार ने दावा किया था कि इस्लामाबाद के पास खुफिया जानकारी है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत 24 से 36 घंटे में पाकिस्तान पर सैन्य कार्रवाई कर सकता है. उनके एक्स अकाउंट की प्रोफाइल फोटो और कवर इमेज अब ब्लैंक हो गई हैं. इस कदम पर अब तक भारत सरकार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

क्या कहा था अताउल्लाह तरार ने?

बुधवार की सुबह देर रात प्रेस कॉन्फ्रेंस में तरार ने दावा किया कि पाकिस्तान को “विश्वसनीय खुफिया जानकारी” मिली है, जिससे संकेत मिलता है कि भारत अगले 24 से 36 घंटों के भीतर सैन्य हमला कर सकता है. यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पहलगाम आतंकी हमले का जवाब देने के लिए भारतीय सशस्त्र बलों को पूर्ण स्वतंत्रता दिए जाने के एक दिन बाद आया है. पहलगाम हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी. उन्होंने दावा किया था, “पाकिस्तान के पास विश्वसनीय खुफिया जानकारी है कि भारत पहलगाम घटना को झूठे बहाने के तौर पर इस्तेमाल करते हुए सैन्य हमला करने का इरादा रखता है.”

यह भी पढ़ें : गंगा एक्सप्रेसवे में भारत ने रात में भी दिखाई ताकत, राफेल, जगुआर, सुखोई की उड़ान देख हिल गया पाकिस्तान!

तरार ने चेतावनी दी थी कि किसी भी आक्रामक कार्रवाई का निर्णायक जवाब दिया जाएगा. क्षेत्र में किसी भी गंभीर परिणाम के लिए भारत को जवाबदेह ठहराया जाएगा. यह कहते हुए कि पाकिस्तान खुद “आतंकवाद का शिकार” है, मंत्री ने कहा कि इस्लामाबाद ने सच्चाई का पता लगाने के लिए विशेषज्ञों के एक तटस्थ आयोग द्वारा एक विश्वसनीय, पारदर्शी और स्वतंत्र जांच की खुले दिल से पेशकश की है.”

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया, यह हाल के वर्षों में कश्मीर घाटी में इस तरह के सबसे बड़े हमलों में से एक है. इससे पहले, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि भारत द्वारा सैन्य कार्रवाई की जा सकती है. आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान हाई अलर्ट पर है, लेकिन वह अपने परमाणु हथियारों का इस्तेमाल तभी करेगा जब हमारे अस्तित्व को सीधा खतरा होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >