India Pakistan Ceasefire : ‘हर दिन भारत-पाक की स्थिति पर है पैनी नजर’, अमेरिका ने कहा

India Pakistan Ceasefire : अमेरिका के विदेश सचिव मार्को रूबियो यूक्रेन में युद्ध से जुड़े संघर्षविराम की चुनौतियों के बारे में बात कर रहे थे, इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान और भारत को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा कि दोनों देशों की गतिविधियों पर हमारी नजर है. जानें रूबियो ने और क्या कहा?

India Pakistan Ceasefire : अमेरिका के विदेश सचिव मार्को रूबियो ने रविवार को कहा कि अमेरिका हर दिन पाकिस्तान और भारत के बीच क्या हो रहा है, इस पर नजर रखता है. रुबियो यूक्रेन युद्ध से जुड़े संघर्षविराम की चुनौतियों के बारे में बात कर रहे थे. इस बीच उन्होंने कहा, “…संघर्षविराम तभी संभव है जब दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गोलीबारी रोकने के लिए सहमत हों. रूस ने अभी तक इसके लिए सहमति नहीं दी है.”

पाकिस्तान और भारत के बीच क्या हो रहा है? हम देखते रहते हैं : मार्को रूबियो

अमेरिका के विदेश सचिव ने कहा कि केवल संघर्षविराम तक पहुंचना ही नहीं, बल्कि उसे बनाए रखना भी एक बड़ी चुनौती है. यह बहुत मुश्किल काम है. रूबियो ने कहा, “मैं बताना चाहता हूं कि हम हर दिन हम यह देखते रहते हैं कि पाकिस्तान और भारत के बीच क्या हो रहा है? कंबोडिया और थाईलैंड के बीच क्या हो रहा है?

रूस और यूक्रेन के बीच एक शांति समझौता करवाना चाहता है अमेरिका

एनबीसी न्यूज के कार्यक्रम मीट द प्रेस को दिए इंटरव्यू में रूबियो ने कहा कि संघर्षविराम “बहुत जल्दी टूट सकता है. यह विशेष रूप से यूक्रेन में तीन साल और छह महीने के युद्ध के मामले में लागू होता है. रूबियो ने कहा कि इस वजह से अमेरिका स्थायी संघर्षविराम का लक्ष्य नहीं रख रहा है, बल्कि रूस और यूक्रेन के बीच एक शांति समझौते की दिशा में काम कर रहा है.’’

यह भी पढ़ें : Ceasefire Meaning: सीजफायर का अर्थ क्या है और क्यों होता है? समझें विस्तार से

रुबियो ने कहा, “…मुझे नहीं लगता कि कोई इस बात से असहमत होगा कि हमारा उद्देश्य कोई स्थायी संघर्षविराम नहीं है. हमारा उद्देश्य एक ऐसा शांति समझौता है जिससे न केवल अब युद्ध रुके, बल्कि भविष्य में भी युद्ध न हो.”

भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष का जिक्र रुबियो ने किया

रुबियो ने इंटरव्यू में भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, “ मुझे लगता है कि हम बहुत सौभाग्यशाली हैं. हमें गर्व होने चाहिए कि हमारे पास एक ऐसा राष्ट्रपति है, जिसने शांति को प्राथमिकता दी है. हमने इसे कंबोडिया और थाईलैंड में देखा है. हमने इसे भारत-पाकिस्तान में भी देखा है.” हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान कहा कि किसी भी देश के नेता ने भारत से ऑपरेशन सिंदूर रोकने के लिए नहीं कहा. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के साथ संघर्षविराम तक पहुंचने में किसी तीसरे पक्ष का कोई हस्तक्षेप नहीं था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >